
यह घटना नगरी थाना क्षेत्र के जंगल बांसकूप इलाके की है। सोमवार देर रात राहगीरों ने बांस के पेड़ से शव लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मंगलवार सुबह फोरेंसिक और स्पेशल टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
नगरी थाना प्रभारी चक्रधर बाघ ने बताया कि मृत छात्रा की पहचान संतोषी नेताम (18) के रूप में हुई है। संतोषी चार गांव की रहने वाली थी और नगरी में रहकर बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।