
कन्या राशि वालों का मनमुटाव खत्म हो सकता है। तुला राशि वालों का स्थान परिवर्तन होने के योग हैं। धनु राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। कुंभ राशि के लोगों की इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। मीन राशि वालों को किस्मत का साथ और नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी और उसकी किसी परेशानी को दूर करने में आपका सहयोग भी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता की अच्छी संभावनाएं हैं, इसलिए पूरी तरह ध्यान लगाकर अपने लक्ष्य पर फोकस रखें। नेगेटिव- ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। कानूनी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के वैवाहिक जीवन में परेशानी आने से मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। महिलाओं के लिए घर और व्यवसाय, दोनों में तालमेल बनाए रखना चुनौती रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में आप अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से जिम्मेदारियां अच्छे तरीके से निभा लेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यवसाय के लिए सहायक साबित होगी। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है। सरकारी सेवा में काम करने वालों को स्पेशल ड्यूटी मिल सकती है। लव- घर की व्यवस्था बनाए रखने में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। युवाओं के लिए प्रेम संबंधों में दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कफ प्रवृत्ति वाले लोग बदलते मौसम में सावधानी रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6
वृष – पॉजिटिव- यह सप्ताह सामान्य रहेगा। अगर संपत्ति से जुड़ी कोई समस्या चल रही है, तो उसका हल मिलने की उम्मीद है। किसी मित्र का सहयोग आपकी दिक्कतें कम करने में मदद करेगा। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य परेशानी में सुधार होने से दिनचर्या फिर से ठीक हो जाएगी। नेगेटिव- युवा वर्ग को अपने प्रोजेक्ट में मनचाहा परिणाम न मिले तो तनाव न लें और दोबारा प्रयास करें। किसी की गलत सलाह परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। घर के वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में इस सप्ताह मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। फिर भी कर्मचारियों का पूरा सहयोग बना रहेगा और काम चलता रहेगा। साझेदारी वाले कारोबार में अभी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं। नौकरी से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक रहेगी। इससे आपसी नजदीकियां भी बढ़ेंगी। प्रेम संबंध और गहरे होंगे। स्वास्थ्य- मौसम के असर से अपना बचाव रखें। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह घर में रिश्तेदारों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर कुछ लाभ देने वाली योजनाएं सफल होंगी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर की देखरेख या बदलाव से जुड़ी कोई योजना है, तो उस पर कुछ काम आगे बढ़ सकता है। नेगेटिव- युवा और विद्यार्थी दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय खराब न करें, इससे बनते काम बिगड़ सकते हैं। जरूरी कागजात, फाइलें और पेपर्स बहुत संभालकर रखें। अपना काम खुद ही निपटाएं, दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखना बेकार रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनेंगी। इस समय ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखकर पूरी मेहनत करना जरूरी है, आगे चलकर यही काम फायदा देंगे। मार्केटिंग या लेनदेन से जुड़े फैसले लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। लेकिन किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से ज्यादा मेल-जोल आपकी छवि पर असर डाल सकता है। स्वास्थ्य- वाहन सावधानी से चलाएं। चोट या दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं। मानसिक सुकून के लिए योग और मेडिटेशन बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
कर्क – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है, इसलिए समय का पूरा फायदा उठाएं। कोई कानूनी या सरकारी मामला लंबित है, तो उससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी समारोह में जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा वर्ग पढ़ाई और करियर को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। रिश्तेदारी से जुड़ा कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन दुखी रह सकता है और इसका असर व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ सकता है। इसलिए अपना मनोबल बनाए रखें।
व्यवसाय- इस सप्ताह किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। मार्केटिंग या मीडिया से जुड़े काम बहुत सावधानी से करें, या जरूरत हो तो कुछ समय के लिए टाल दें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात में बिजनेस से जुड़ी योजनाओं पर बात होगी। लव- प्रेम संबंधों में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। परिवार या जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए योग और मेडिटेशन को दिनचर्या में जरूर शामिल करें। साथ ही सकारात्मक बने रहें। भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह -पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप अपने काम दक्षता के साथ पूरा करने में सफल रहेंगे। भावनाओं में बहने के बजाय व्यवहारिक रहें और भाग्य से ज्यादा अपने कर्म पर भरोसा रखें। बच्चे की किलकारी से जुड़ी शुभ सूचना मिलने पर घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। नेगेटिव- भाइयों के साथ किसी बात पर बहस बढ़ सकती है। धैर्य रखें और जरूरत पड़े तो किसी तीसरे की मध्यस्थता भी शामिल करें। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें और क्षमता से ज्यादा खर्च न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ न कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं। थोड़ी परेशानी आएगी, लेकिन साथ ही समाधान भी मिलते जाएंगे। इस समय कहीं भी पैसा लगाने से बचें, धोखाधड़ी की आशंका हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट पूरे कर लेंगे। लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। विवाह योग्य लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत के लिए नियमित व्यायाम करें और संतुलित खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होने से सुकून मिलेगा। आप अपने आदर्शों और मान-सम्मान के प्रति सजग रहेंगे। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। नेगेटिव- आपके कुछ नजदीकी लोग ही अप्रत्यक्ष रूप से आपके काम में रुकावट पैदा कर सकते हैं। उधारी या किसी भी तरह का लेनदेन करना नुकसानदायक रहेगा। इस समय काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाने में मेहनत लगेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की चुनौतियों से राहत पाने के लिए की गई मेहनत सफल रहेगी। इससे तनाव कम होगा और आप दूसरे कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन काम में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। कामकाजी महिलाओं को अपने काम में खास सफलता मिलेगी। लव- घर में किसी मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। लव मेट के साथ मुलाकात बहुत खुशनुमा रहेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या फिर उभर सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7
तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन आपके प्रयासों से स्थितियां संभल जाएंगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जो लोग चाहें वे गंभीरता से इस पर विचार करें। किसी व्यक्तिगत समस्या में मित्र की मदद आपके लिए संजीवनी जैसी साबित होगी। नेगेटिव- प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना है, तो क्षमता से ज्यादा लोन लेना परेशानी दे सकता है। मनचाहे काम न होने पर कभी-कभी मनोबल कमजोर लग सकता है। जरूरत पड़े तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना सही रहेगा। गुस्से में आकर किसी से बहस न करें।
व्यवसाय- कारोबार में भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार होगा। समय के अनुसार बदलाव करने के लिए नए प्रयोग अपनाना जरूरी है। अगर प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े व्यवसाय में निवेश का प्रोग्राम बन रहा है, तो पहले अच्छी तरह अध्ययन जरूर करें। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ रिश्तों में मिठास और नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में कुछ निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, उनका सही इलाज जरूरी है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह काम धीमी गति से सही, लेकिन पूरे होते जाएंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मान देने वाली रहेगी। आपका ध्यान अपने काम और आर्थिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। परिवार का सहयोग भी बना रहेगा। नेगेटिव- पड़ोसियों या मित्रों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें। आय और खर्च में संतुलन रखना जरूरी है। युवा किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें, नुकसान की आशंका है।
व्यवसाय- व्यवसाय में सुधार आएगा। नए संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। फिर भी आय की स्थिति मध्यम रह सकती है। प्रतिद्वंद्वियों की राजनीति से खुद को दूर रखें। ऑफिस के कामों में समय थोड़ा चुनौती वाला हो सकता है, इसलिए धैर्य के साथ प्रयास करना होगा। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। साथ बैठकर बातचीत करने से रिश्तों में मिठास आएगी। स्वास्थ्य- ज्यादा मसालेदार और भारी भोजन से बचें। तनाव और चिंता से भी दूरी रखें और सकारात्मक बने रहें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह परिवार के सहयोग से किसी खास काम को अच्छे से व्यवस्थित करने पर सफलता जरूर मिलेगी। रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूरी संभावना है। युवा वर्ग को करियर से जुड़े लंबे समय से चल रहे प्रयासों का परिणाम मिल सकता है। नेगेटिव- किसी योजना या पॉलिसी में निवेश करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर लें। ज्यादा व्यस्तता के कारण सामाजिक गतिविधियां टालनी पड़ सकती हैं। कोर्ट से जुड़े मामलों के दस्तावेज और पेपर्स संभालकर रखें।
व्यवसाय- कारोबार में काम का बोझ ज्यादा रहेगा, इसलिए निजी काम अधूरे रह सकते हैं। लेकिन इस समय की मेहनत आगे चलकर बड़ा लाभ देगी। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों को बार-बार टोका-टाकी करने से उनकी कार्य क्षमता पर असर पड़ सकता है। लव- घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य- प्रदूषण और मौसम बदलने से अपना बचाव रखें। दिनचर्या और आहार संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5
मकर – पॉजिटिव- परिवार के साथ शॉपिंग वगैरह में समय बीतेगा। संतान की उपलब्धि से मन खुश और सुकून में रहेगा। आप किसी खास काम को पूरा करने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर अमल करें। ग्रह गोचर अनुकूल है। नेगेटिव- किसी की मदद का वादा करते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें, वरना खुद ही फंस सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कहासुनी हो तो शांत रहना ही बेहतर है। किराएदारी से जुड़े मामले सुलझने में अभी समय लगेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय की अंदरूनी व्यवस्था में कुछ बदलाव की जरूरत है। लेनदेन के मामलों में सावधान रहें। जनसंपर्क को और मजबूत करें। किसी के साथ कोई डील न करें। लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहने से घर की व्यवस्था भी अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की समस्या से पेट में दर्द हो सकता है। देसी चीजों का सेवन करें। भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 1
कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह पिछली गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को बेहतर बनाना आपको सफलता देगा। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं में योगदान व निष्ठा के कारण मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेते समय खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की बातों में आकर नुकसान हो सकता है। इस समय किसी को पैसा उधार न दें। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय देने से मनोस्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा।
व्यवसाय- कारोबार में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे। कार्यस्थल पर आपकी मौजूदगी रहने से कर्मचारियों की कार्य क्षमता बनी रहेगी। आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। मशीनरी और मोटर पार्ट्स से जुड़े काम में खास सफलता मिलने वाली है। लव- परिवार के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने पर पुरानी अच्छी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- घर में कई लोगों को स्वास्थ्य की कुछ परेशानियां रह सकती हैं। इस समय व्यवस्थित दिनचर्या और संयमित खानपान रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नेवी ब्लू, भाग्यशाली अंक- 6
मीन – पॉजिटिव- रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। इस सप्ताह आपके लिए लक्ष्य हासिल करना प्राथमिकता रहेगा और सफलता भी मिलेगी। किसी धार्मिक या सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। रिश्तों को मजबूत बनाने में आपका खास योगदान रहेगा। नेगेटिव- किसी भी तरह का लेनदेन करते समय सावधानी रखें। छोटी सी लापरवाही नुकसान करा सकती है। संतान की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है। यह समय किसी भी तरह की ज्यादा आवाजाही के लिए अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय भाग्य आपका साथ दे रहा है। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही तरक्की भी संभव है। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। इसलिए समय रहते स्थिति संभालना जरूरी है। स्वास्थ्य- दिनचर्या व्यवस्थित रखें। ज्यादा कार्यभार के कारण शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। भाग्यशाली रंग- भगवा, भाग्यशाली अंक- 2