नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ेम में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों को जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे।

Exit mobile version