कोलंबिया के किसान ने उगाया 4.25 किलो का आम, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Chhattisgarh Crimes

बगोटा। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में एक किसान दंपति ने 4.25 किलोग्राम का आम पैदा कर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अभी तक दुनिया के किसी भी देश में इससे ज्यादा वजनी आम नहीं पाया गया है। इस किसान दंपति के इस प्रयास को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी मान्यता दी है। भारत में भी फलों के राजा आम की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती है। यह ऐसा फल है जिसे बच्चे ही नहीं, बड़ी उम्र के लोग भी खूब पसंद करते हैं।

पहले फिलीपींस के नाम दर्ज था यह रिकॉर्ड- इस आम को कोलंबिया के बॉयका के सैन मार्टिन में रहने वाले जर्मन आॅरलैंडो नोवोआ और रीना मारिया मारकुन ने उगाया है। इस आम को 29 अप्रैल को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की बुक में जगह दी गई है। इससे पहले सबसे ज्यादा वजनी आम का रिकॉर्ड फिलीपींस के नाम दर्ज था। वहां 2009 में 3.435 किलोग्राम का एक आम पाया गया था।

Chhattisgarh Crimes

रिकॉर्ड को कोरोना के खिलाफ आशा का प्रतीक बताया

इस रिकॉर्ड को बनाने के बाद किसान जर्मन आरलैंडो नोवोआ ने कहा कि खिताब जीतकर, उनका लक्ष्य दुनिया को यह दिखाना है कि कोलंबिया में विनम्र और मेहनती लोग हैं जो देश से प्यार करते हैं। ये लोग प्यार से जोती गई जमीन से महान फल को पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह विशालकाय फल महामारी के दौर से गुजर रही दुनिया के लिए आशा और खुशी के संदेश का प्रतिनिधित्व करता है।

बेटी ने इंटरनेट पर रिसर्च के बाद टीम से किया संपर्क

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जर्मन की बेटी ने अपने खेत से उपजे इस विशालकाय आम को देखने के बाद इंटरनेट पर काफी रिसर्च किया। जिसके बाद उसे अबतक के सबसे भारी आम का पता चला।