कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, मोतीलाल वोरा, गुलाम नबी आजाद सहित कई वरिष्ट नेताओं से छीना महासचिव का पद

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। आल इंडिया कांग्रेस में नये अध्यक्ष को चुने जाने को लेकर छिड़ी बहस के बीच शुक्रवार 11 सितंबर 2020 को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल बोरा और अंबिका सोनी को महासचिव पद से हटा दिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे को भी महासचिव पद से हटाया गया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी का नए सिरे से गठन किया गया है। इस नई वर्किंग कमेटी में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को शामिल किया गया है।

सोनिया गांधी की सहायता के लिए समिति बनी

कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की सहयता के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति में अहमद पटेल, अंबिका सोनी, एके एंटनी, मुकुल वासनिक, वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला को रखा गया है।

इन नेताओं को दी गयी अहम जिम्मेदारी

  1. मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाया गया।
  2. हरीश रावत को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी महासचिव बनाया गया।
  3. तारिक अनवर को केरल का प्रभारी महासचिव बनाया गया।
  4. रणदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक का प्रभारी महासचिव बनाया गया।
  5. राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया।