देश में और घटे कोरोना केस, लेकिन मौतें फिर 4 हजार के पार

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी है, लेकिन 24 घंटे में फिर 4 हजार से अधकि लोगों की जान चली गई है। 24 घंटे में 3,10,580 नए केस सामने आए तो 4,075 मरीजों की मौत हो गई है। राहत की बात यह है कि नए मरीजों की संख्या के मुकाबले ठीक होने वालों की तादात अधिक होने की वजह से एक्टिव केसों में कमी आई है। 24 घंटे में 3,62,367 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

एक दिन पहले देश में 3,26,098 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कई बड़े राज्यों में लॉकडाउन का असर कोरोना केसों पर दिखने लगा है। हालांकि, मौतों के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा रखी है। 24 घंटे में 3,10,580 मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,46,83,065 हो गई है तो 4,075 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 2.70 लाख के पार चली गई है। अभी तक 31.3 करोड़ लोगों की कोरोना जांच हुई है तो 18 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार, दिन में 64,701 नमूनों की जांच के बाद ये नए मामले सामने आए और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 8.26 प्रतिशत रही। राज्य में अब तक 94,49,818 नमूनों की जांच की गई हैं और असम में अब 44,008 उपचाराधीन मामले हैं। शनिवार को कम से कम 3,254 और लोग स्वस्थ हुए और अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,77,501 हो गई। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 85.39 प्रतिशत है। असम में अब तक 33,61,495 लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 7,30,846 लोगों को दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं।