रावांभाटा में खून से सनी मिली थी लाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। शहर में सोमवार को एक युवक का शव मिला। रावांभाटा इलाके के लोगों ने लाश के बारे में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक की चाकू मारकर हत्या की गई थी। मृतक के पेट, जांघ और हाथ में चाकू से वार के कई निशान थे। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को जांचा। इसमें एक युवक मृतक के साथ झगड़ता दिखा।

सीसीटीवी से पकड़ में आया आरोपी

जांच टीम ने अपने मुखबिरों के नेटवर्क से इस मामले में जानकारी जुटाई और कुछ ही देर में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम तोरण चंद्राकर है। इसने पहले तो पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। बाद में इसने बताया कि मृतक के साथ इसका विवाद हुआ, मृतक इसे डंडा दिखा रहा था। इसी गुस्से में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवक को चाकू मार दिया।

एक आरोपी फरार

खमतराई पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में मारे गए युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र 30-35 साल है। वह किसी फैक्ट्री का कर्मी लग रहा है। पुलिस ने उसकी फोटो आसपास के फैक्ट्रियों में भेजी है। मामले में गिरफ्तार आरोपी तोरण चंद्राकर पहले से ही निगरानीशुदा बदमाश है। कई बार यह जेल भी जा चुका है। इसके के साथी की तलाश भी पुलिस कर रही है।