दुर्ग। दुर्ग जिले से लूट के दौरान दुकान संचालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर ज्वेलरी दुकान के अंदर दो युवक घुसे और संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर सोने चांदी के ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल अवस्था में दुकान के संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। वहीं इस घटना के बाद दोनों आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
राजधानी से लगे अम्लेश्वर में एक सराफा व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या व लूट, आपके शासन काल में हत्या, लूट, डकैती, चोरी, बलात्कार, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटनाएँ तो बढ़ ही रही हैं लेकिन रोकथाम के लिए ना तो आप में दम है और ना ही आपके प्रशासन में दम है।@bhupeshbaghel pic.twitter.com/a9uCTpCNFB
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) October 20, 2022
जानकारी के मुताबिक, घटना दुर्ग अमलेश्वर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक स्थित सम्रद्धि ज्वेलर्स की है। आज दोपहर करीब 1 बजे दो युवक दुकान में घुसे और अपने पास रखे चाकू से संचालक सुरेंद्र कुमार सोनी पर ताबड़तोड़ वार करने लगे। कुछ समझ पाते इससे पहले ही संचालन सुरेंद्र कुमार सोनी खून से लथपथ हालात में जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद दोनों आरोपी दुकान में रखे सोने चांदी की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों ने सुरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान मेकाहारा रायपुर में सुरेंद्र की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है, जिनका अबतक के कोई सुराग नहीं मिल पाया है।