दिल्ली MCD चुनाव : AAP को बहुमत, 31 सीटों पर आगे, 104 जीती; BJP को 83 पर जीत, 19 पर बढ़त

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में AAP को बहुमत मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से AAP 31 सीटों पर आगे है और 104 जीत चुकी है। वहीं, BJP दूसरे नंबर पर चल रही है। पार्टी ने अब तक 83 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 19 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 5 सीटों पर विजय मिली है। 5 पर आगे चल रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए। यहां 15 साल से BJP का कब्जा रहा।

आप ऑफिस में मिठाई बांटी जा रही है।