मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद सभी सड़क किनारे फेंका गए थे। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतकों में महिला सुकली बाई और रत्निबाई कमार शामिल है। हादसे में कुछ गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। घटना में पिकअप के ऊपर का हिस्सा चपट गया और सामने का कांच भी फूट गया। लोगों के सामान भी सड़क पर बिखरे गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।