कहीं आप चबाकर तो नहीं खाते तुलसी? जानें इम्यूनिटी के लिए कैसे खाना है बेस्ट

Chhattisgarh Crimes

देव उठनी एकादशी पर तुलसी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन भगवान विष्णु ने तुलसीजी से विवाह किया था। यह त्योहार सर्दियां शुरू होने का संकेत भी देता है। तुलसी का हिंदु धर्म में काफी महत्व है। इसे भोग, पूजा और यज्ञ वगैरह में इस्तेमाल किया जाता है। हेल्थ के लिहाज से देखें तो तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। हालांकि इसे चबाकर खाने से नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आप इसके पोषक तत्व लेना चाहते हैं तो चाय अच्छा ऑप्शन है।

  • आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में तुलसी के कई फायदे बताए हैं। दिशा लिखती हैं, तुलसी तनाव को कम करती है। यह दिमाग को शांति देती है इसीलिए धार्मिक क्रिया-कलापों का हिस्सा है।
  • तुलसी हमारे इम्यून सिस्टम और हार्ट के लिए भी अच्छी है। यह बेहतरीन ऐंटीवायरल है साथ ही यह एक कोलेस्ट्रॉल कम करने वाला पौधा भी है।
  • तुलसी के जूस या इसेंशियल ऑइल से मच्छर और कीड़े-मकौड़े भागते हैं। तुलसी स्किन के लिए भी अच्छी होती है। इसमें एस्ट्रिंजेंट वाले गुण होते हैं।
  • इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में तुलसी को इस्तेमाल करने के लिए इसकी चाय पिएं या अपनी चाय में 4-5 पत्ती मिलाएं। यहां तुलसी की चाय बनाने की रेसिपी सीख सकते हैं।

ऐसे बनाएं चाय

5 तुलसी की पत्तियां लें। इसमें अदरक कद्दूकस करके डालें। इसे 250 एमएल पानी में 3-5 मिनट के लिए उबाल लें। अब इसे छान कर पिएं। तुलसी की पत्तियां चबाने से बेहतर है इसकी चाय पिएं। क्योंकि इसमें मरकरी होता है। यह चबाने पर निकलता है इससे आपका दांत डैमेज हो सकते हैं और दांतों का रंग भी खराब हो सकता है।