
यह बरामदगी बताती है कि जंगलों में माओवादी सुरक्षा बलो से लड़ाई में केवल हथियारों का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे, बल्कि संचार और निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल करते थे।
सुरक्षा बलों को यहां 14 वीएचएफ (वेरी हाई फ्रीक्वेंसी) और एक यूएचएफ (अल्ट्रा हाई फ्रीक्वेंसी) वायरलेस सेट के साथ डीजेआइ माविक-2 एंटरप्राइज ड्रोन मिला है। वीएचएफ और यूएचएफ सेट रेडियो तरंगों के जरिए काम करते हैं। इनके माध्यम से मोबाइल नेटवर्क से दूर जंगलों में मौजूद अलग-अलग दल आपस में संपर्क कर सकते हैं।
जिला बल एवं केरिपु 62/ई कंपनी की संयुक्त कार्यवाही, पेद्दापुन्नुर के जंगल में माओवादी डम्प में छिपाकर रखा गया भरमार बंदूक,जिंदा राउण्ड एवं टिफिन बम बरामद।
ड्रोन में लगे कैमरे से ऊंचाई से जंगल, रास्तों और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है। यानी दुर्गम इलाकों में किसी स्थान की निगरानी के लिए जमीन पर मौजूद रहने की जरूरत नहीं पड़ती। माओवादी ठिकाने से लैपटाप, एंटीना, बैटरियां, पीसीबी बाक्स और सोल्डरिंग उपकरण भी मिले हैं। इनका इस्तेमाल इलेक्ट्रानिक सर्किट और संचार उपकरणों के निर्माण व मरम्मत में किया जा सकता है।
■ हथियार व विस्फोटक भी मिले
इधर, आवापल्ली क्षेत्र के पेद्दापुन्नुर जंगल में मिले दूसरे ठिकाने से दो भरमार बंदूकें, एके-47, एसएलआर, इंसास, जिंदा कारतूस और टिफिन बम बरामद हुए हैं।