बिलासपुर. बिलासपुर में कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान मंच भरभराकर गिर गया। मंच पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव चंदन यादव, विधायक शैलेष पांडेय, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान अचानक से यह हादसा हो गया है। हादसे में जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, मोहन मरकाम को चोटें आई हैं।
बाल-बाल बचे @INCChhattisgarh के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,
मशाल रैली समापन के दौरान गिरा मंच,
मंच पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता थे मौजूद, धड़ाम से सभी मंच से गिरे..
विधायक शैलेश पांडेय के पैर में आई चोट…#Congress #politics #Chhattisgarh #BigNews #BREAKING pic.twitter.com/lDAUdDbBSB— Ammar raza (@Ammarra70427353) April 2, 2023
मंच गिरने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मंच पर ओवर लोड होने की वजह से यह हादसा हुआ है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ इस रैली का आयोजन किया गया था। रैली शाम को गांधी चौक से शुरू हुई थी, जो रात को करीब 8 बजे के आस-पास देवकीनंदन चौक के पास खत्म हो गई।
देवकीनंदन चौक पर ही सभा का आयोजन किया गया था। इसी मंच पर सीसी चीफ, विधायक समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। सभी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। यहां पर मरकाम और बड़े नेताओं का संबोधन होना था। उससे पहले भी मंच गिर गया।
हादसे के बाद वहां मौजूद भीड़ इधर, उधर भगाने लगी। कार्यक्रम के मद्देनजर बड़ी संख्या में कांग्रेस पहुंचे थे। इस रैली को शुरुआत करने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा भी बिलासपुर पहुंची थी। उन्होंने ही गांधी चौक से रैली की शुरुआत की थी। मगर रैली की शुरुआत के बाद वह निकल गई थीं। उनके साथ सह प्रभारी चंदन भी आए हुए थे। रैली का नेतृत्व भी चंदन यादव ने किया था।
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने का देशभर में कांग्रेस विरोध कर रही है। रायपुर में शनिवार को लोकतंत्र बचाओ रैली निकालकर विरोध जताया गया था। शाम 7 बजे गांधी मैदान से आजाद चौक तक कांग्रेसियों ने मशाल रैली निकाली। जिसमें मेयर एजाज ढेबर, निगम सभापति प्रमोद दुबे के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।