प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी 4 जुलाई से जाएंगे हड़ताल पर; 6 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 4 जुलाई से स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो सकती है। प्रदेशभर के स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चिकालीन हड़ताल पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल करने जा रहे हैं। इस अनिश्चिकालीन हड़ताल से कई स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। क्योंकि रेडियोग्राफर, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, नेत्र सहायक अधिकारी ओटी टेक्नीशियन,स्टॉफ नर्स,वार्ड बॉय, आया बाई सभी हड़ताल पर रहेंगे।

रेडियोग्राफर प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक संतोष देवांगन ने बताया की पिछले कई साल से वे सीएम से लेकर स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों के पास कई दफे अपनी मांगे लेकर गए हैं। लेकिन अब तक मांगे पूरी नहीं हुई है।

कई बार एक दिवसीय ,तीन दिवसीय ,सांकेतिक हड़ताल किए पर खाली आश्वाशन देते गए मांग पूरा नहीं हुआ तो मजबूरी में 4 जुलाई 2023 से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने पर मजबूर हो गए हैं।

कर्मचारियों की 6 सूत्रीय मांगे-

– रेडिएशन भत्ता जो की 30 साल से 50 रुपए है जिसे मूल वेतन का 10% किया जाय.
– पदो की संख्या में वृद्धि
– रेडिएशन अवकाश
– पद नाम परिवर्तन
– पदोन्नति क्रम 2800 से 4200 किया जाय
– चार स्तरीय वेतनमान