राशिफल 22 अक्टूबर: धनु और कर्क राशि के जातकों की किस्मत खोल देगा सुकर्मा योग, जानें अन्य राशियों का हाल

Chhattisgarh Crimes

आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी गुरूवार का दिन है। षष्ठी तिथि सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि लग जायेगी। शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है। मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जायेगी। साथ ही पूरा दिन पार कर देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। इस योग में किए गए कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है और कार्य शुभफलदायक होता है। इसके अलावा पूरा दिन पार कर देर रात 12 बजकर 59 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि
आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। उनकी दुवाओं का असर आपको जरूर मिलेगा। आॅफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। जिसे लेकर आस-पास के लोगों से विचार-विमर्श कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए घर के सभी सदस्यों की राय जरूर लें। कुछ काम आपके मन-मुताबिक पुरे न होने पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। बेहतर होगा की अपना काम खुद समय से पूरा कर लें। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके सारे काम सफल होंगे।

वृष राशि
आपका दिन ठीक रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आ रही अड़चने आज दूर हो जाएंगी। किसी ऐसे मित्र की मदद करेंगे जो भविष्य में आपकी मदद कर सकता हैं। अगर आपने हाल में किसी काम की शुरूआत की हैं तो उसका साकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। इस राशि के पैकेज रिमूर्वस के लिए दिन अच्छा है। कोई बड़ा आॅफर मिलने से आपको धनलाभ होगा। कई दिनों से पैसों की आ रही दिक्कत की वजह से आर्थिक पक्ष थोड़ा बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।

मिथुन राशि
लोगों का विश्वास आपमें बना रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति के इच्छुक छात्र के लिए समय बहुत अनुकूल है। छोटे भाई कि तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशी के लवमेट एक दुसरे को कुछ गिफ्ट देंगे तो प्यार में दोगुना बढ़ोतरी होगी। इस राशि के जो लोग लोहे का बिजनेस से जुड़े है उन्हें अधिक मुनाफा मिलने वाला है। जरूरत से ज्यादा तर्क-वितर्क करने से भी बचें। बिगड़े संबंधों को सुधारने के लिए में दिन अच्छा है।

कर्क राशि
दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। इस राशि के जो लोग आर्किटेक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उनके लिए दिन प्रगति देने वाला है। किसानों को कुछ फायदा हो सकता है। फसल के बिक्री से संबंधी मनचाही रकम जमींदार से मिल सकती है। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते है उनके लिए दिन बहुत अच्छा है। जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफलता मिलनी तय है। नौकरीपेशा वाले लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर अधिक फायदा देगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।

सिंह राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान अपनी तरफ खींचेगा। आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। इससे पारिवार के सुख-शांति में वृद्धि होगी। अपनी मधुर भाषा के द्वारा आप अपने कार्य दूसरों से करवा सकने में सफल रहेंगे। इस राशी के जो लोग सेल्समार्केटिंग से जुड़े है उन्हें उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया है। पढ़ाई में मन लगेगा। लवमेट लॉग ड्राईव पर जाऐंगे। रिश्तों में आ रही दूरियां नजदीकियों में बदलेंगी।

कन्या राशि
आपका दिन खास रहेगा। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें। इससे आपको ही फायदा होगा। व्यवहार कुशलता के कारण आॅफिस में बड़े अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाएं। इस राशि के जो लोग कवि है। उन्हें किसी कवि सम्मेलन में कविता सुनाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग बना सकते है। शाम को साथ में आइसक्रीम भी खाऐंगे।

तुला राशि
दिन आपके लिए अच्छा है। जिस अच्छे मौके की आप कई दिनों से इंतजार कर रहे थे वो पूरा हो जाएगा। आॅफिस में आज रूके हुए काम सीनियर्स की मदद से पूरे हो जाएंगे। आपको पदोन्नति का अवसर भी मिल सकता है। इस राशि के बिल्डर्स को अचानक से काफी फायदा हो सकता है साथ ही धनलाभ के नये सोर्स बनेंगे। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते है।

वृश्चिक राशि
आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। जिससे परिवार में सभी सदस्यों के रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए दिन अच्छा है। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी जिससे आपका मन खुश होगा साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग फिल्म से जुड़े है उनको कोई बढ़िया आफर आ मिल सकता है।

धनु राशि
किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। बिजनेस में दूसरों से बातचीत करने और सलाह करने से आपको फायदा हो सकता है। आर्थिक पारिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। इस राशि के अविवाहितों के लिए दिन काफी अच्छा है। आपके लिए शादी का प्रपोजल आऐंगा। हो सकता है कि रिश्ता फिक्स भी हो जाएं। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी को खुश करने के लिए उन्हें कोई अच्छी साड़ी गिफ्ट कर सकते है। इस राशि के कंपिटेटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। किसी कंपनी से जॉब के आॅफर ई-मेल के द्वारा आ सकता है।

मकर राशि
विवाहित अपने जीवनसाथी को अधिक टाइम देंगे तो दोनों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। हो सकता है शाम तक किसी समारोह में साथ जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आपको अधिक काम होने की वजह से आपको थकावट हो सकती है। शाम को परिवारवालों के साथ समय बिताने से आप खुद को तनाव से राहत महसूस करेंगे। स्पोर्ट में रुचि रखने वालों का प्रर्दशन बेहतर रहेगा। आॅफिस में सीनीयर्स आपके कामों से प्रभावित होकर आपका प्रमोशन कर सकते हैं। घर में किसी सदस्य से आपकी बहस हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी बात पर गुस्सा करने से बचें।

कुम्भ राशि
अपने व्यवहार में आपको थोडा परिवर्तन करने कि जरूरत है। आपके अच्छे व्यवहार से आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। आॅफिस के काम से आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी नये काम को शुरू करने से पहले बड़-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। जिसका फायदा आपको आगे चलकर जरूर मिलेगा। आॅफिस में फिजूल के कामों में समय बर्बाद न करें। इससे बॉस आपसे नाराज हो सकते है। पैसों से रिलेटेड कोई समस्या आपके सामने आ सकती है। किसी मित्र की मदद से आपको राहत महसूस हो सकती है।

मीन राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अन्य से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा दूसरों की बात पर भरोसा न करें। महिलाओं को कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेना चाह रहे हैं। तो दिन शुभ है। लवमेट के लिए दिन बहुत बढ़िया है। बाहर कुछ टाईम स्पेंड करने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। नये क्लाइंट आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। घर में अचानक किसी की थोड़ी तबीयत खराब हो सकती है। अंकुरित चने खाने से स्वास्थ्य फिट रहेगा।