राशिफल 27 नवंबर : सिंह राशि के जातकों के दाम्पत्य जीवन में बढ़ेगा थोड़ा तनाव, जानिए अन्य राशियों का हाल

Chhattisgarh Crimes

कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और दिन शुक्रवार है। द्वादशी तिथि सुबह 7 बजकर 47 मिनट रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी, जोकि सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। हर माह के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। इसके अलावा देर रात 12 बजकर 23 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। सफर के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपको खुशी महसूस होगी। रसोई घर में काम करते हुए थोडी सावधानी जरूर बरते। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा ।

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आप जी तोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। छात्रो के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है। परिवार के लोगो का सहयोग मिलेगा। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि
आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। कामकाज ज्यादा होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार में कुछ लोग आपके व्यवहार से थोड़े नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में तरक्की मिलेगी।

सिंह राशि
आज आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है। छात्रों का दिल भी आज पढाई में लगेगा । लेकिन दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। जिससे आपका मन थोडा सा परेशान हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ समय बितायेगें इससे रिशते में मधुरता आयेंगी। सेहत के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे । धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि
आज आप खुद को ऊजार्वान महसूस करेंगे। आपका तनाव काफी हद तक खत्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। प्रेम-संबंधों को नई उर्जा मिलेगी। आपके उपर आने वाली सभी बधायें दूर होंगी।

तुला राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। आॅफिस में जूनियर से आपको सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। काम की अधिकता होने की वजह से आपको मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है। जॉब के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी। आपको अच्छी जगह नौकरी भी मिल सकती है। आपको खूब तरक्की मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संचार-साधनों से आपको फायदा हो सकता है। आपके लिए ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। कुछ नए अनुभव भी आपको प्राप्त हो सकते हैं। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है। आपके कामकाज में धीरे-धीरे करके गति आ सकती है। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।

धनु राशि
आज आप व्यावहारिक रहेंगे। इस राशि के जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। किसी मित्र से मिलने उसके घर जायेंगे। यात्रा का कार्यक्रम बनायेंगे । लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे। करियर में और आगे बढ़ेंगे, करोबार में बरकत होगी। शाम का समय परीवार वालो के साथ बितेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। अगर आप कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। आपको अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये प्लान बना सकते हैं।घर से कलेशा दूर होंगे। जिवनसाथी के साथ शाम को बहार वक पर जायेंगें। आज बहार का खाने ले बचें पेट से संबंधित परेशानि हो सकती है।

कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए आफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, ये अचानक मिल सकता है। सामाजिक कामों में आप सफल रहेंगे। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, वे शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बनायेंगे। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। सुबह योग करने से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। माता-पिता आपकी खुशी देखकर वो भी खुश होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कामकाज के क्षेत्रों में परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आॅफिशीयल मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी।