राशिफल 7 सितम्बर 2021 : वृष राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए अन्य का हाल

Chhattisgarh Crimes

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज सोमवती अमावस्या है। आज देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक साध्य योग रहेगा। इसके आलावा आज शाम 5 बजकर 5 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि
आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने क्लाइंट से मुलाकात होगी। आज आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि
आज आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिलेगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश रहेंगे। जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ करेंगे। शाम को परिवार के साथ ही घर पर पार्टी करेंगे। काम को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जायेंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। माता की सेहत में सुधार आयेगा।

मिथुन राशि
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदेंगे। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। कुल मिलाकर आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए मौके मिलेगें। दूसरों के साथ मिल कर किये गए कार्यों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे जिससे जीवन में और मिठास बढ़ेगा। लवमेट्स आज कही बाहर घूमने जायेंगे।

सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी को समय दें, रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होगी। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपना करियर और बेहतर बनाने के लिए मौके मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें। किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथआपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज आपके पिता को किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन धनलाभ कराने वाला होगा।

तुला राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप अपने काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें। वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी व्यापार में साझेदारी की सोच रहे हैं तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी को सफलता मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज आप अपने कार्य करने के तरीकों में बदलाव करेंगे।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा।आज लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। लवमेटस को उपहार मिलने से मन प्रसन्न होगा। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

धनु राशि
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे। आपको किसी से उपहार मिलेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज उनकी परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कार मिलेगा। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से कॉल आयेगी।

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। रेस्टोरेंट का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आज उसका फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आप आपके काम समय से पूरा कर लेंगे। सेल्स का काम कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा क्लाइंट मिलेगा। शौक्षणिक संस्थानों में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रूके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आपको कुछ नया सिखाने का मौका मिलेगा।

मीन राशि
आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आज आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लवमेटस एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आयेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।