23 नवंबर का राशिफल; इन 5 राशि वालों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Chhattisgarh Crimes

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्दर्शी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दर्शी तिथि आज सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावास्या लग जायेगी, जो की अगले दिन भोर 4 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 40 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 23 नवंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि
आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन फिल्म देखने का करेगा इसलिए आप आपने दोस्तों के साथ प्रोग्राम बना सकते हैं।

लकी रंग- हरा

लकी नंबर- 5

वृष राशि

आज आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। आप करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय आगे की योजना बनाने के लिए शुभ है। जीवनसाथी और बच्‍चों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना सफल रहेगी। उनका व्‍यवहार आपको सुकून देने वाला रहेगा। आपके और दोस्तों में आपसी रिलेशन में और प्रगाढ़ता आएगी। इसलिए आज आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखेंगे तो रिश्ता मजबूत होगा।

लकी रंग- ब्लू
लकी नंबर- 1

मिथुन राशि
आज आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरा दिन है। कुछ नए और अजीब अनुभव भी हो सकते हैं। बड़ा सपना देखें और अपने मन पर भरोसा रखें। ऑफिस का काम रोज की तुलना में तेजी से निपटेगा। बातचीत और किसी को कोई बात समझाने के मामले में लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। पैसों से जुड़े ज्यादातर महत्वपूर्ण काम पूरे हो जाएंगे। आज आपने जीवनसाथी को आपने स्वास्थ्य का ख़याल रखना होगा साथ ही काम के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी समय निकलना आपके लिए ज़रूरी होगा।

लकी रंग- मैरून
लकी नंबर- 8

कर्क राशि
आज कारोबार संबंधी नए फैसले न लें। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा संभल कर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। दुश्मनों से सावधान रहें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी तरक्की होगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। मेहनत और धैर्य का फल आज के दिन में मिलेगा। बिजनेस और कार्यक्षेत्र में आप कोई सौदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। लंबी यात्राओं से आप थोड़ी थकावट महसूस करेंगे। नए कार्यों में रुचि होगी।

लकी रंग- सैफरन
लकी नंबर- 4

सिंह राशि

आपको भाग्योन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे। आपको उन लोगों से भी तारीफ मिलेगी, जो वास्तव में बहुत खास हैं। अनिश्चितता का माहौल खत्म हो सकता है। मनचाही सफलता, रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। सेहत पर ध्यान दें। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं और सफल भी रहेंगे। पार्टनर से सरप्राइज और खुशी मिल सकती है योजना बनाकर काम करने से सफलता मिल सकती है आज आपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। छात्रों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा और सफलता भी मिलेगी।

लकी रंग- ब्लैक
लकी नंबर- 2

कन्या राशि

आज योजना के अनुसार काम हो जाएंगे। जो भी काम करते हैं, उसको लेकर थोड़ा जिम्मेदार रहना होगा साथ ही आपको अपना काम व्यवस्थित ढंग से करना होगा, तभी आपको फायदा होगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। घर के या घर से जुड़े कामों में परिवार की मदद करनी होगी। कोई मेहमान घर आ सकता है। मकान बदलने या कोई सुधार करने का कार्यक्रम है, तो उसके लिए दिन बहुत अच्छा है।

लकी रंग- पर्पल
लकी नंबर- 1

तुला राशि

आज आप अच्छा महसूस करेंगे। करियर में वृद्धी के लिए भी समय शुभ है। आय के नए-नए स्रोत भी आपके सामने आएंगे। आपको पदोन्नति मिल सकती है या फिर वो नई नौकरी मिल सकती है, जिसका इंतजार आपको बहुत समय से था। अपना बिज़नेस करने वालों के लिए मुनाफ़ा कमाने वाला साबित होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। स्वास्थ्य का मामला काफी अच्छा रहने की संभावना है। मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज शिक्षकगण आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

लकी रंग – मजेंटा
लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि

आज बिजनेस में अच्छी ग्राहकी होगी। ऑफिस का माहौल आपके फेवर में रहेगा। स्टूडेंट्स मेहनत करेंगे, लेकिन थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। अपने किसी नजदीकी रिश्तेदार से फायदे का सौदा कर सकते हैं। आज आप मित्रों के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाएंगे, जो आने वाले समय में फायदेमंद साबित होंगी। आपके करियर में बदलाव संभव है। जमीन-जायदाद खरीद सकते हैं। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में बहुत रुचि लेंगे। पैसा-प्राप्ति के मार्ग खुलने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा तथा पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। निवेश किए हुए धन का फ़ायदा मिलेगा। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल कर आप अपनी सेविंग्स और फ़ायदे को बढ़ा सकते हैं।

लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 1

धनु राशि

आज बॉस के व्यवहार में तेज बदलाव महसूस कर सकते हैं साथ ही इस बदलाव से आपको फायदा भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों को सहमत कराने में सफल रहेंगे। नए और रचनात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। उतार-चढ़ाव भरा समय रहेगा। धन लाभ तो होगा साथ ही आपके रुके हुए काम भी जल्दी हो जाएंगे। प्रोफेशन में सफलता मिलने के योग हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखना भी आपके लिए ज़रुरी होगा। मशीनरी या सौंदर्यता से जुड़ा बिज़नेस कर रहे लोगों को अच्छा फ़ायदा मिलने की सम्भावना है।

लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4

मकर राशि
आज आप अपनी योजनाओं को खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी जितनी मदद आप लेना चाहें लें, इसमें जरा भी ना हिचकें, इससे आपको लाभ ही होगा। आज अगर आप जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें तो पारिवारिक जीवन सुचारु रूप से चलता रहेगा। पिछले दिनों आपने जितनी भी कड़ी मेहनत की है उसका परिणाम अब आपको नज़र आने लगेगा। खोया हुआ विश्वास आप पुनः हासिल करेंगे।

लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 9

कुंभ राशि

आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और आप इसे अच्छे से सभाल लगे और सफल भी होगे इस सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि करियर में भी वृद्धी होगी। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई के साथ साथ खेल कूद पर भी ध्यान देना होगा। आज आपको अपनी मेहनत के लिए सम्मान मिलने की उम्मीद है। अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने से ज़्यादा फ़ायदा होगा। फॅमिली के लोगों से आपको काफ़ी ख़ुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ बेहतरीन समय बिता सकेंगे। आप अपनी बात भी इतने कलात्मक ढंग से रखेंगे कि सुनने वाले लोग तुरंत आपसे सहमत हो सकते हैं।

लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 5

मीन राशि
आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा, क्योंकि आपके बॉस आपको ज्यादा केंद्रित व लगन से काम करने वाला समझेंगे। अपने साथियों व अधिकारियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद आप सफलता की ऊंचाइयों को छू लेंगे। आज जोख़िम भरे कामों में पैसा निवेश करने से बचेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। लेन-देन के मामलों में आपका सावधानी रखना ही उचित रहेगा। जोश में आकर कोई भी निर्णय लेना अच्छा नहीं होगा धीरज रखिये।

लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 1