शनिवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, जानें 12 राशियों का आज का हाल

Chhattisgarh Crimes

आज अश्विन (अधिकमास) माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज साल 2020 के सितंबर का 19वां दिन यानि 19 सितंबर 2020 को शनिवार का दिन है। शनि को न्याय कर्ता माना जाता है। कर्मों के दंड के विधान के चलते ही इन्हें क्रूर ग्रह भी कहलाता है। कुंडली में शनि को दुख का कारक माना जाता है। इनका रंग काला और रत्न नीलम है। इस दिन के कारक स्वयं शनिदेव हैं। वहीं इस दिन बजरंग बली यानि श्री हनुमान की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष

आज अश्विन ( अधिकमास ) माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि ( 09:10 एएम तक फिर तृतीया 05:38 एएम सितंबर 20 तक ) व दिन शनिवार का है। इस दिन चित्रा नक्षत्र ( 01:21 एएम सितंबर 20 तक) रहेगा।

19 सितंबर 2020 का शुभ मुहूर्त…

अभिजित मुहूर्त : 11:27 एएम से 12:16 पीएम
अमृत काल : 07:41 पीएमसे 09:06 पीएम
सर्वार्थ सिद्धि योग : 01:21 एएम, सितंबर 20 से 05:46 एएम, सितंबर 20
: रवि योग : 01:21 एएम, सितंबर 20 से
05:46 अट, सितंबर 20

19 सितंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त…

कंटक – 11:27:00 से 12:15:47 तक
राहुकाल – 08:48:27 से 10:19:55 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 19 सितंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

1. मेष राशि :-
आज का दिन व्यवसायिक स्थिति को मजबूत करने वाला होगा। ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव होगा। पारिवारिक सुख में कमी की संभावना के बीच पेट संबंधी विकार से परेशान रहेंगे। यात्रा में सावधानी रखें।

2. वृषभ राशि :-
आज कार्यस्थल पर आप के साथ धोखा हो सकता है, अत: सतर्क रहें। धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्दि भी मिलेगी। लेकिन ध्यान रहे दूसरों के लिए आप अच्छा करते हो पर आप के साथ होता विपरीत है, ऐसे में हर काम सोच समझकर ही करें।

3. मिथुन राशि :-
अपने इष्ट पर भरोसा रखें और काम करते रहें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवास समस्या का हल होगा। रुका पैसा मिलने की उमीद है। परिजनों से चले आ रहे मतभेद समाप्त होंगे। लेकिन, जीवनसाथी के व्यवहार से कष्ट होगा।

4. कर्क राशि :-
आपके किए कार्यों से लोग अचंभित होंगे। सोचे कार्य अनुकूल समय पर होंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें। वहीं आपकी जीवनशैली में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है।

5. सिंह राशि :-
कारोबार में चली आ रही परेशानी का अंत होगा। प्रशासन से जुड़े कार्य आपके सम्पर्कों से पूरे होंगे। अध्यन में सफलता मिलेगी। निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन होगा।

6. कन्या राशि :-
आर्थिक लाभ होने के योग के चलते निर्माण कार्यों में गति आएगी। गृहस्थ जीवन में अनुकूल स्थिति बनेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें हर किसी पर अपने राज जाहिर न करें।

7. तुला राशि :-
परिवार के शुभ कार्यों में आपका सराहनीय योगदान रहेगा।व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ योग बन रहे हैं। ध्यान रहे अपने कर्तव्य से विमुख न हो। साथ ही आज वाहन सावधानी से चलाएं।

8. वृश्चिक राशि :-
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। रुके कार्य आपकी समझदारी से पूरे होंगे। निजी जीवन में भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें। विवाद को हल करने का साहस आएगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

9. धनु राशि :-
अपने कार्यक्षेत्र में मन लगा कर काम करते हुए समय पर सभी काम को करें। आप की सजगता से आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति होगी। आलस्य न करें। सामाजिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

10. मकर राशि :-
राजनीति में नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पूर्व में किये कार्यों से आज अड़चनें आ सकती हैं। परिजनों को समय दें। संत दर्शन की संभावना है।

11. कुम्भ राशि :-
किसी की देखदेखी न करें। अचानक से किसी बड़े खर्च की सम्भावना बन रही है,तैयार रहें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। लेकिन, क्रोध पर नियंत्रण रखें।

12. मीन राशि :-
आप के निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। सुख साधनों पर खर्च होगा। अनाज, तेल ,तिलहन में निवेश करने से लाभ होगा।लेकिन, अपनों के व्यवहार से दुखी होने से नकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी।

Exit mobile version