यूपी से गिरफ्तार हुआ छग समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य का पति, जानें क्या है मामला

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। एसओजी और स्थानीय पुलिस ने उत्तरप्रदेश के ऊंचाहार से शुक्रवार को छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य कल्पना सिंह के पति प्रशांत सिंह को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में साल 2019 से फरार चल रहे प्रशांत सिंह पर 50 हजार रुपए का ईनाम भी था।

जानकारी के अनुसार, महराजगंज तहसील क्षेत्र के नेवाजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी प्रशांत सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं। बताया जाता है कि वह अपने परिवार के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आया था, तभी मुखबिर से मिली सूचना पर एसओजी और ऊंचाहार पुलिस ने उसे धरदबोच लिया।

प्रशांत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी कल्पना सिंह ने आरोप लगाया कि एक एमएलसी और विधायक के इशारे पर उनके पति गिरफ्तार किया गया है। यही लोग पति के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखवाते रहे हैं।

Exit mobile version