‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा- कई देशों में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, लोगों को पहनना चाहिए मास्क

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने क्रिसमस के मौके पर आज देश से ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए अपनी बात कही। ये मन की बात कार्यक्रम की 96वीं कड़ी थी। इस कार्यक्रम को आकाशवाणी, दूरदर्शन के साथ ही विभिन्न ​मीडिया चैनलों पर प्रसारित किया गया।

मन की बात में पीएम ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कोरोना को लेकर कहा कि बाकी देशों में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है, ऐसे में आप लोगों को मास्क पहनना चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए। पीएम ने कहा कि यूएन ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट की तारीफ की। गंगा को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी है। संकल्प शक्ति मजबूत हो तो हर चुनौती आसान होती है। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया में एक विशेष स्थान बनाया है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के कई देशों में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, लोगों को मास्क पहनना चाहिए । पीएम ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, हमने स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का सामना किया है। हमने भारत से चेचक और पोलियो जैसी बीमारियों का सफाया किया। अब कालाजार रोग भी खत्म हो जाएगा। यह बीमारी अब केवल बिहार और झारखंड के 4 जिलों में है।

यूएन ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट की तारीफ की: पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि यूएन ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट की तारीफ की। गंगा को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी है। संकल्प शक्ति मजबूत हो तो हर चुनौती आसान होती है।

‘2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य’
पीएम मोदी ने कहा कि 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है।

ईसा मसीह के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन
आज दुनिया भर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार भी मनाया जा रहा है। यह ईसा मसीह के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है। मैं आप सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं।

भारत को G20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। 6 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी भेजी। इस साल भारत को G20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है। साल 2023 को G20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है।

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना का विस्तार हुआ
पीएम ने कहा कि साल 2022 एक और कारण से हमेशा याद किया जाएगा। ये है, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना का विस्तार। देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को सेलीब्रेट करने के लिए भी कई अद्भुत आयोजन किए।

योग और आयुर्वेद हर कसौटी पर खरे उतर रहे
पीएम मोदी ने कहा कि योग और आयुर्वेद हर कसौटी पर खरे उतर रहे हैं। टाटा मेमोरियल की रिपोर्ट में योग का जिक्र है। योग से कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

अटल जी ने देश को असाधारण नेतृत्व दिया

Atal Bihari Vajpayee:
पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देश को असाधारण नेतृत्व दिया। उन्होंने देश को हर क्षेत्र में ऊंचाई दी।

इस साल भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए
पीएम मोदी ने कहा कि साल 2022 कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा। इस साल भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए और इसी साल अमृत काल की शुरुआत हुई।