नए संसद भवन का इनॉगरेशन : स्पीकर बिड़ला के साथ पूजन में बैठे PM मोदी, उन्हें सेंगोल सौंपा गया, PM ने दंडवत प्रणाम किया

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं। उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। उनके साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी हैं। हवन-पूजन शुरू हो गया है। चेन्नई से आए धर्मपुरम अधीनम मठ से 21 अधीनम संसद भवन में मौजूद हैं।

शनिवार को इन साधु-संतो ने पीएम मोदी को सेंगोल भेंट किया था। सेंगोल संसद में स्पीकर की चेयर के पास स्थापित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्लियामेंट बिल्डिंग के वीडियो के लिए वॉयस ओवर देने की अपील की थी। इसके बाद शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अनुपम खेर जैसे सेलेब्रिटीज ने इस वीडियो में अपनी आवाज दी। बता दें कि संसद के इनॉग्रेशन का विपक्ष के 20 दलों के बायकॉट किया है।

Chhattisgarh Crimes

नई संसद के उद्घाटन का कार्यक्रम

  • कार्यक्रम सुबह साढ़े 7 बजे से पूजा और हवन के साथ शुरू हुआ। यह 7 घंटे चलेगा।
  • साढ़े 8 से 9 बजे के बीच लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल की स्थापना की जाएगी। साढ़े 9 बजे पार्लियामेंट लॉबी में प्रार्थना सभाएं होंगी।
  • 12 बजे नई पार्लियामेंट बिल्डिंग से जुड़ी दो शॉर्ट फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा।
  • दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 रुपए का स्पेशल सिक्का और स्टाम्प जारी करेंगे।
  • 10 मिनट बाद प्रधानमंत्री स्पीच देंगे और ढाई बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

₹75 का सिक्का जारी होगा, इसकी खासियत

  • सिक्के के दोनों तरफ अशोक स्तंभ, जिस पर भारत और इंडिया लिखा है।
  • इसके नीचे रुपए के चिह्न के साथ 75 लिखा है।
  • सिक्के के दूसरी तरफ संसद की तस्वीर होगी और उसके नीचे 2023 लिखा है।
  • इस सिक्के को कोलकाता की टकसाल में ढाला गया है।
  • सिक्के का डायमीटर 44 मिमी है। इसका वजन 34.65-35.35 ग्राम है।
  • इस सिक्के में 50% सिल्वर, 40% कॉपर, 5% निकल और 5% जिंक है।
  • सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ होगा, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा है।
  • बाईं ओर देवनागरी में भारत और दाईं ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा।
  • नए सिक्के में रुपए का साइन होगा और लायन कैपिटल के नीचे 75 रुपए लिखा होगा।
  • सिक्के की दूसरी साइड पर संसद परिसर की तस्वीर होगी।
  • तस्वीर के ऊपर देवनागरी में संसद संकुल और नीचे अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स लिखा है।
  • नई संसद की खासियत

    • अभी लोकसभा में 590 लोगों की सीटिंग कैपेसिटी है। नई लोकसभा में 888 सीटें हैं और विजिटर्स गैलरी में 336 से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम है।
    • अभी राज्यसभा में 280 की सीटिंग कैपेसिटी है। नई राज्यसभा में 384 सीटें हैं और विजिटर्स गैलरी में 336 से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे।
    • लोकसभा में इतनी जगह होगी कि दोनों सदनों के जॉइंट सेशन के वक्त लोकसभा में ही 1272 से ज्यादा सांसद साथ बैठ सकेंगे।
    • संसद के हर अहम कामकाज के लिए अलग-अलग ऑफिस हैं। ऑफिसर्स और कर्मचारियों के लिए भी हाईटेक ऑफिस की सुविधा है।
    • कैफे और डाइनिंग एरिया भी हाईटेक है। कमेटी मीटिंग के अलग-अलग कमरों में हाईटेक इक्विपमेंट लगाए गए हैं।
    • कॉमन रूम्स, महिलाओं के लिए लाउंज और VIP लाउंज की भी व्यवस्था है।