हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का विजयी आगाज, स्पेन को 2-0 से हराया

Chhattisgarh Crimes

राउरकेला। भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में विजयी आगाज किया है। शुक्रवार को भारतीय टीम ने स्पेन को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-डी के पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। जबकि इंग्लैंड नंबर-1 पर है। पिछले मैच में अंग्रेजों ने वेल्स को 5-0 से हराया। दूसरी ओर, भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अर्जेंटीना ने साउथ अफ्रीका को 1-0 और ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराया। भारत की ओर से अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल दागे। अमित प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

Exit mobile version