
*अपने स्वार्थ के खातिर जंगलो मे आग लगाने वाले सुधर जाओ अन्यथा भंयकर परिणाम भुगतना पड़ेगा,,,उप निदेशक वरुण जैन*
पूरन मेश्राम/मैनपुर। इन दोनों उदन्ती सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगलों में अपने स्वार्थ के खातिर रहवासियों के द्वारा बेवजह जंगलों में आग लगा रहे हैं। जिसके कारण जंगलों में रहने वाले छोटे-छोटे जीव जंतुओं के साथ ही बेसकीमती अमूल्य जड़ी बूटियो का भी विनाश होना निश्चित है। उसके बावजूद भी जंगल क्षेत्रो में रहने वाले
लोगो को इसका कतई चिंता नहीं है। वन विभाग की स्पेशल टीम दिन रात आग बुझाने में लगी हुई है।यहां तक के शरारती तत्वों के द्वारा राजापडा़व क्षेत्र मे फायर वाचरों के लिए बनाई गई अड़गडी जरहीडीह के समीप झोपड़ी को भी आग के हवाले कर दिया गया है। अभी वर्तमान में भविष्य के चिंता नहीं करते हुए रहवासियों के द्वारा महुआ और तेंदू पत्ता के लिए जंगलों को आग के हवाले कर रहे हैं।
ऐसा भी दिन देखने को मिलेगा जंगलों में मिलने वाली महुआ, तेंदूपत्ता सहित लघुवनोपज के लिए ग्रामीणों को भयंकर भुगतना पड़ेगा जिसका असर सीधा आजीविका के साधन पर प्रभाव पडेगा। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के उपनिदेशक वरुण जैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है शरारती एवं बेवजह जंगलों में आग लगाने वाले सुधर जाएं अन्यथा पकड़ में आने पर सीधा जेल की सलाखों पर जाना पड़ेगा।