जांजगीर-चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

Chhattisgarh Crimesजांजगीर-चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी पूर्व पत्नी की मृत्यु और खुद की शारीरिक बीमारी से परेशान था। इन परिस्थितियों के लिए वह भगवान बजरंगबली को जिम्मेदार मानने लगा था। इसी नाराजगी में उसने शराब के नशे में 10 नवंबर को मूर्ति तोड़ दी थी। धार्मिक भावनाओं से जुड़े इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। जांच के आधार पर आरोपी की पहचान छोटू निर्मलकर (28), निवासी ग्राम नरियरा, के रूप में हुई। पूर्व पत्नी की मृत्यु और बीमारी से था परेशान

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले बजरंगबली का भक्त था। लेकिन पूर्व पत्नी की मृत्यु और खुद की शारीरिक बीमारी से परेशान होकर वह इन परिस्थितियों के लिए भगवान बजरंगबली को जिम्मेदार मानने लगा था।

इसी नाराजगी में उसने शराब के नशे में मूर्ति तोड़ने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।