छत्तीसगढ़ के इन 8 जिलों में लॉकडाउन, जानिए कहां कब से कब तक रहेगी बंदी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों और संक्रमितों के आंकड़े में तेजी से इजाफा हो रहा है। रोजाना प्रदेशभर से हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में हालात दिन ब दिन खराब होते नजर आ रही है। हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में लॉकडाउन लागाने का फैसला लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के रायपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग, धमतरी, बालोद और कवर्धा में लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन के दौरान कुछ जिलों में कुछ छूट दी गई है तो कुछ जगहों में सख्ती से लाकडाउन का आदेश जारी किया गया है। वहीं, रायपुर जिला प्रशासन ने भी सख्ती के साथ लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।

प्रदेश के इन 8 जिलों में रहेगा लॉकडाउन

रायपुर- 21 सितंबर रात 9 बजे से 28 सितंबर तक लॉकडाउन
बेमेतरा- 13 सितंबर से 20 सितंबर तक लॉकडाउन
मुंगेली- 17 सितंबर से 23 सितंबर तक लॉकडाउन
दुर्ग- 20 सितंबर से 30 सितंबर तक लॉकडाउन
धमतरी- 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लॉकडाउन
बालोद- 22 सितंबर से 30 सितंबर तक लॉकडाउन
कवर्धा- 14 सितंबर से आगामी आदेश तक लॉकडाउन
बिलासपुर- 22 सितंबर सुब?ह 5 बजे से 28 सितंबर तक रहेगा लॉकडाउन