राजधानी रायपुर में 19 अप्रैल के बाद भी जारी रह सकता है लॉकडाउन

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर में 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक संपूर्ण लॉक डाउन लागू किया गया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लॉकडाउन पुन: बढ़ाए जाने की संभावना है। अब तक प्रदेश के 20 जिलों में लॉकडाउन लागू किया जा चूका है। अधिकतर जिलों में 13 से 23 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में 25 अप्रैल तक लॉकडाउन को पुन: बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। जिसके बाद अस्पतालों में बैड व दवाईयों कि किल्लत भी शुरू हो गई है।

श्मशान गृहों में मृतकों के शव का अंतिम संस्कार करने तक की स्थिति नहीं बन पा रही है। वहीं मरच्युरी में शवों को रखने जगह नहीं है। कोरोना की पहली लहर में प्रदेश से 37 हजार केस सामने आये थे। अभी दूसरी लहर में 90 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। जो ढ़ाई गुना ज्यादा है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते लोगों में स्थिति पैनिक होती जा रही है। पिछले 3-4 दिनों से प्रदेश में संक्रमण के 10 से हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जिसको देखते हुए लग रहा है। प्रदेश में लॉकडाउन को पुन: बढ़ाया जा सकता है।