39 दिन पहले की थी लव मैरिज, पति को बेडरुम में बंद कर 8वीं मंजिल से कूदी युवती

Chhattisgarh Crimes

दुर्ग। पद्मनाभपुर इलाके की आनंद विहार कॉलोनी में रविवार रात करीब 10.30 बजे महिला नर्स प्रीति देवांगन का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा मिला।

डॉक्टर पति महेंद्र देवांगन को बेडरूम में बंद करके प्रीति ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। दोनों ने करीब 39 दिन पहले कोर्ट में जाकर लव मैरिज की थी।

एक साल पहले दोनों का निजी अस्पताल में परिचय हुआ था। इसके बाद दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई थी। घटना से पूरा परिवार हैरान है। किसी को प्रीति के आत्महत्या करने का कारण पता नहीं है।

सोमवार को पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। पुलिस को प्रीति के पति डॉ. महेंद्र ने यह भी बताया है कि प्रीति को पिछले कुछ दिनों से ब्लेकमेल वाले मैसेज और कॉल आ रहे थे।

उसका मोबाइल डैमेज हो गया है। मोबाइल पर कुछ मैसेजेस देखे थे। जिसके बारे में पूछताछ की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आनंद विहार कॉलोनी निवासी मृतिका प्रीति (25) के पति डॉ. महेंद्र देवांगन ने बताया कि रविवार रात करीब 9.30 बजे दोनों ने साथ में खाना खाया था। पत्नी उस समय स्ट्रेस में लग रही थी। उसने हेडेक होने की जानकारी भी दी थी।

खाना खाने के बाद वह बेडरूम में बिस्तर लगाने चला गया। इसी दौरान पत्नी ने कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद मैंने प्रीति को आवाज लगाया। लेकिन प्रीति ने जवाब नहीं दिया। मैंने पड़ोसी को आवाज देकर बुलाया।

दरवाजा खुलने के बाद प्रीति की तलाश करने छत पर गया। लेकिन वह नहीं दिखी। इसके बाद बाइक लेकर कॉलोनी के गेट पर खड़े गार्ड से जानकारी लेने पहुंचा। गॉर्ड से बातचीत के दौरान कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने उसे बताया कि किसी युवती का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा हुआ है।

जब मौके पर जाकर देखा तो लहुलुहान हालत में प्रीति पड़ी थी। उसे घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने प्रीति की मौत की पुष्टि कर दी।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि दंपत्ति ने 8 अक्टूबर को कोर्ट में जाकर प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों आनंद विहार कॉलोनी में रहने लगे थे। प्रीति ने महेंद्र से दूसरी शादी की थी। पहली शादी से उसकी 6 साल की बेटी है।

करीब दो महीने पहले प्रीति की बेटी को उसकी नानी बिहार लेकर चली गई थी। बिहार में प्रीति की बड़ी बहन रहती है। जिसकी तबीयत खराब थी। इस वजह से प्रीति की मां अपनी नातिन को लेकर बिहार चली गई थी।