विधानसभा के बजट सत्र: महतारी वंदन योजना को लेकर हंगामा

Chhattisgarh Crimesउमेश- बुजुर्ग महिलाओं को योजना का 1000 नहीं दे रहे
राजवाड़े- अंतर राशि 500 रुपए है उन्हें उतने ही दे रहे हैं

विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन महतारी वंदन योजना को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल के सवाल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब दिया। लेकिन जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने नारेबाजी और हंगामा करने लगे। इसके बाद सदन से वाकऑउट कर दिया। विपक्ष ने सरकार पर महिलाऔ के साथ धोखा करने के आरोप लगाया है।

कांग्रेस विधायक पटेल और मंत्री राजवाड़े के बीच हुई तीखी बहस

पटेलः योजना शुरू हुई तब पंजीकृत महिलाओं की संख्या कितनी थी ?

राजवाड़ेः प्रथम पंजीयन तक 70 लाख 27 हजार 154 महिलाएं थीं। इनमें 69 लाख 63 हजार 621 महिलाएं पात्र थीं।

पटेलः क्या वर्तमान में हितग्राहियों की संख्या में कमी आई है?

राजवाड़ेः कई लोगों की मृत्यु तथा कई लोगों ने लाभ त्याग किया, दो आवेदनों के प्रकरण और कई अपात्र हुए इसलिए हितग्राहियों की संख्या में कमी आई है।

पटेलः क्या इसमें फर्जी नाम से लाभ लेने का मामला भी आया है?

राजवाड़ेः फर्जी नाम से लाभ प्राप्त होने का मामला बस्तर जिले से आया था। मामले में कार्यकर्ता और अफसर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पटेलः घोषणापत्र में सिर्फ आयकर की बात रखी गई थी। बाद में ये सब शर्तें क्यों जोड़ दी गई।

राजवाड़ेः चुनाव में हमने जो वादा किया था, उसके मुताबिक पहली किस्त में हमने 70 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाया है। आपने तो वादा करके महिलाओं को पांच सौ रुपए तक नहीं दिया।

पटेलः 60 साल से ऊपर की महिलाओं को पेंशन मिल रहा है या उसे काटा जा रहा है? या पांच सौ रुपए कम कर रहे हैं।

राजवाड़ेः किसी की पेंशन काटा नहीं जा रहा है, बल्कि उन्हें अंतर की राशि 500 रुपए है उन्हें पांच सौ रुपए ही दिया जा रहा है।

पटेलः आप लोग महिलाओं के साथ धोखा कर रहे हैं। जरूरतमंद महिलाओं को पूरा पैसा नहीं दिया जा रहा है। आप घोषणा करें कि उन्हें भी एक हजार रुपए दिया जाएगा।

राजवाड़ेः आप तो 5 साल तो विधवा महिलाओं को 1000 रु नहीं दे पाए। हम तो अब कई बार किस्त दे चुके हैं।

Exit mobile version