विश्व आदिवासी दिवस मनाने बागबाहरा में हुई बैठक, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव भी बैठक में हुए शामिल

Chhattisgarh Crimes

बागबाहरा। विश्व आदिवासी दिवस भव्य रूप से मानने के लिए सर्व आदिवासी समाज के द्वारा बागबाहरा में बैठक आयोजित की गई। पिछले दो वर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना काल मे कार्यक्रम आयोजित नही हो सका था, इसी परिपेक्ष में इस वर्ष पूर्व की भांति बागबाहरा कृषि उपज मंडी में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस जिला स्तरीय मनाने निर्णय लिया गया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम को भव्य रुप से मनाने हेतु अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया गया।

इसके लिए बैनर -पोस्टर, पंपलेट बनवाने तथा क्षेत्रवार बैठक करने का निर्णय लिया गया। अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक व समाज प्रमुखों के माध्यम से अधिकारी -कर्मचारियों को अनिवार्यत के साथ साथ सर्व आदिवासी समाज की उपस्थिति पर जोर दिया गया ।इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए व्यक्तिगत संपर्क करने दायित्व सौंपा गया है। इसमें सर्व आदिवासी समाज, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक समस्त पदाधिकारी, सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि, सामाजिक विचारक, बुद्धिजीवी, अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों उपस्थित होकर विश्व आदिवासी दिवस के संबंध में सुझाव दिए। साथ ही साथ बैठक समापन के अवसर पर समाज के आग्रह पर संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक द्वारकाधीश यादव बैठक स्थल पर पहुँच कर विश्व आदिवासी दिवस के दिन होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा से अवगत हुए।

इस अवसर पर भीखम सिह ठाकुर जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, प्रीतम दिवान पूर्व विधायक ,थान सींग दिवान जिलाध्यक्ष पैकरा समाज, मनराखन ठाकुर जिलाध्यक्ष गोंड समाज,मोती राम कमार जिला अध्यक्ष कमार समाज, फुलसिग ध्रुव ब्लाक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज , धरम दिवान ब्लाक अध्यक्ष ऑल एस टी एस सी एसोसिएशन, श्रीराम दिवान जिलाध्यक्ष पटवारी संघ, विजय बंजारे कार्यकारी अध्यक्ष ऑल एस टी एस सी, पंकज हरपाल उपाध्यक्ष ऑल एस टी एस सी, तरुण व्योहार उपाध्यक्ष ऑल एस टी एस सी, दौलत राम दिवान सचिव ऑल एस टी एस सी , लाला राम ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष राज गोड़ समाज, एडीसन ठाकुर, सरपंच संघ अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष युवा प्रभार गोंडवाना समाज, राम कुमार ठाकुर पार्षद, विनोद कुमार दिवान, राजेश ठाकुर, बलराम ध्रुव,गजानंद बुडेक, राज कुमार ध्रुव, गौतम नेताम, अजय ध्रुव,हेमसागर बिंझवार,लव कुमार दिवान,रमेश ठाकुर, राय सिग ठाकुर,ईश्वर लाल दिवान,तुलाराम ठाकुर, भोजराम, संतोष कुमार ध्रुव ,जिनाथ बरीहा, अजय कुमार जांगड़े, मिथलेश दिवान,जनक राम ध्रुव,ईश्वर मास्कोले,कमलेश्वर सिंह,जितेंद्र बरीहा, डोमन टंडन,लेखराम वनवासी,आदि लोग मौजूद रहे।