एनआईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर NIT के असिस्टेंट प्रोफेसर पर रेप का आरोप लगा है। आरोप असिस्टेंट प्रोफेसर की महिला मित्र ने लगाया है। ये कांड दिल्ली में हुआ है। जहां एक होटल में आरोपी युवती से मिला, उसे शराब पिलाई और खुद भी पी। फिर लड़की के ऊपर बैठकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। लड़की ने इस मामले की शिकायत दिल्ली के IGI पुलिस स्टेशन में की है। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की खबर है, पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।

रायपुर एनआईटी में पढ़ाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर का नाम मयंक है। जिन पर रेप के आरोप लगे हैं। लड़की का दावा है कि, दोनों एक दूसरे को 2014 से जानते थे। हाल ही में मयंक दिल्ली गया हुआ था। जहां वो लड़की से मिला और दिल्ली के IBIS होटल लेकर गया। दोनों ने साथ में डिनर करने की बात तय की थी। मगर लड़की की शिकायत के मुताबिक मयंक ने तो कुछ और ही सोच रखा था।

लड़की ने बताया कि – मयंक ने खुद शराब पी, वो जानता था कि मुझे शराब पसंद नहीं है, इसके बावजूद वो मुझे जबरन शराब पिलाता रहा। मेरी हालत बिगड़ने लगी थी। सुबह करीब 4 बजे मेरी आंख खुली तो मैंने देखा कि मयंक मेरे साथ गलत हरकत कर रहा था।

लड़की ने बताया- मेरी हालत ठीक नहीं थी, मैंने जैसे तैसे खुद को छुड़ाया। मेरे आस-पास जो भी चीज हाथ में आई मैंने फेंककर मयंक को मारा, मैंने अपने सेल्फ डिफेंस में उसे दांतों से काटा। उसे नोचकर खुद से दूर करने का प्रयास किया। बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया और दोस्तों को खबर देकर पुलिस से शिकायत की। अब इस पूरे मामले में रायपुर NIT प्रबंधन ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार कर दिया है, NIT के अफसर भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।