रायपुर। राजधानी रायपुर में अब आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए ‘तुंहर सरकार तुंहर दुआर’ कार्यक्रम की शुरुआत 27 जनवरी से होने जा रही है। यह कार्यक्रम दो मार्च तक चलेगा। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया इस अभियान की शुरुआत करेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या महापौर एजाज ढेबर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस अभियान के बारे में जानकारी दी।
महापौर ने बताया कि राजधानी में ‘तुंहर सरकार तुंहर दुआर’ अभियान की शुरुआत 27 जनवरी से होने वाली है। इस अभियान में नगर निगम की टीम के साथ साथ जिला प्रशासन की टीम काम करेगी। जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम सभी वार्डो में शिविर लगाकर लोगों को समस्याओं का निराकरण करेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं को जनता तक पहुंचाएगी।
महापौर ने बताया कि अब लोगों को अपने कामों और समस्याओं के लिए दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ‘तुंहर सरकार तुंहर दुआर’ अभियान के माध्यम से जनता अपनी समस्याओं को लेकर सीधे जनप्रतिनिधि और प्रशासन तक जाएगी। इसके साथ ही नगर निगम की टीम लोगों की समस्याओं को मौके पर ही निराकरण करने के लिए हरसम्भव प्रयास करेगी। इस कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को नगर निगम के दवारा राशनकार्ड व मजदूर कार्ड का भी वितरण किया जायेगा। वहीं नगर निगम ने प्रदुषण को रोकने एक और बड़ा फैसला लिया है जिसमे यह तय किया गया है कि 35 दिनों तक वाहनों का प्रयोग नहीं किया जायेगा।
महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि 300 रुपए पेंशन के लिए 100 रुपए ख़र्च कर पेंशनधारियों को निगम में दिन भर चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें भटकने की जरूरत नहीं है। उनके स्वास्थ्य और खर्चों को देखते हुए शहरों में एटीएम मशीन लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में 24 हजार 970 एटीएम लगाया जाएगा। जिसमें सेवर्तमान में एक हज़ार एटीएम बनकर तैयार है। तुहर सरकार तुहर द्वार अभियान के समय सभी वार्डों में एटीएम कार्ड का वितरण किया जाएगा। इसके लिए निगम का कोई ख़र्च नहीं हुआ है। एटीएम लगाने का काम आईडीबीआई बैंक के लिए किया जा रहा है, क्योंकि इसी बैंक में सभी पेंशनधारियों का खाता है।