राइसमिल के निर्माणाधीन गोदाम की दिवार ढहने से एक मजदुर की मौत, 11 घायल

Chhattisgarh Crimes

भानूप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से 12 मजदुर मलबे में दब गए, जिसमे एक की मौत हो गई है। 11 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चवेला की है। जहां राइसमिल के लिए गोदाम का निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी दीवार ढह गई है। हादसे में 1 मजदूर की जान चली गई है। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को भानूप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में 6 महिलाएं 5 पुरुष शामिल हैं। वहीं मलबे के नीचे और भी मजदूरों के होने की संभावना जताई जा रही है। जिनकी तलाश जारी है।

Exit mobile version