इसके बाद से घनश्याम की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता था। कुछ दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों अलग-अलग कमरों में सोने लगे थे। बीते गुरुवार को इंदिरा के भाई की मौत हो गई थी। रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए।
शुक्रवार सुबह इंदिरा की लाश उसके कमरे में मिली। गला कटा हुआ था। पास में खून से सना हसिया पड़ा था।घनश्याम अपने कमरे में नहीं था। तलाश करने पर उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर बिल्हा पुलिस, डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि रात में दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ था।