बाथरूम में कैमरा लगाकर युवतियों के बनाए अश्लील वीडियो, आरोपी माकन मालिक का दामाद गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

कांकेर। कांकेर में किराए के एक मकान के बाथरूम में हिडन कैमरा मिला है। यह कैमरा मकान मालिक के दामाद ने ही लगाया था। इस मकान में लगभग 8 से 10 युवतियां रहती हैं। मकान में केवल एक ही कॉमन बाथरूम है जिसका उपयोग सारी युवतियां करती थीं। बाथरूम में लगे इस कैमरे में युवतियों के कई अश्लील वीडियो बने। युवतियों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है।

कांकेर शहर के जवाहर वार्ड में स्थित मकान में युगल किशोर कश्यप ने बाथरूम में साबुन रखने वाले रैक के नीचे हिडन कैमरा लगा रखा था। 3 नवंबर को इसी मकान में रहने वाली एक युवती जब नहाने के लिए गई तो उसने इस कैमरे को देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी साथ में रहने वाली सभी युवतियों और मकान मालिक को दी। वीडियो लीक न हो जाए इस डर की वजह से युवतियों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। लेकिन, 17 दिनों के बाद युवतियां शुक्रवार की रात थाना पहुंची और FIR दर्ज करवाई। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि, बाथरूम में लगभग एक सप्ताह तक यह कैमरा लगा हुआ था। इस कैमरे में 32 जीबी का मेमोरी कार्ड भी लगा हुआ है। हालांकि इसमें कितने अश्लील वीडियो बने हैं ये जानकारी नहीं है। महिला कांस्टेबल की टीम रिकार्डिंग देखेगी। बताया जा रहा है कि इस मकान में कुल 8 से 10 ब्लॉक हैं। ग्राउंड फ्लोर वाले रूम में आरोपी अपनी पत्नी के साथ रहता है। दो मंजिला ब्लॉक में ऊपर के कमरों में युवतियां रहती थीं। उसे गर्ल्स हॉस्टल की तरह किराए पर दिया जाता है। वहां एक ही बाथरूम है। इस बाथरूम का उपयोग आरोपी की पत्नी भी करती थी। आरोपी ने कैमरा ब्लैकमेलिंग या किस दूसरे उद्देश्य के लिए लगाया था फिलहाल पुलिस इसकी पूछताछ कर रही है।