
पब्लिक प्लेस पर महिला सुरक्षा के तहत सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए 20 लाख का प्रावधान है। स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल लेन-देन का प्रशिक्षण मिलेगा। दिव्यांगों के लिए 10 करोड़ की लागत से दिव्यांग पार्क बनेंगे। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, क्रिस्टल आर्केड कॉमर्शियल हब और ट्रेड टावर भी बनाए जाएंगे।
मेयर पीले रंग की मखमली फाइल में बजट लेकर निगम कार्यालय पहुंची थीं। फाइल में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो छपी है। इस दौरान मीनल ने कहा कि पिछले महापौर ने लगभग 2000 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया था, उसमें सिर्फ 850 करोड़ रुपए ही खर्च हुए। हमारा जो बजट है वास्तविकता का बजट है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू ने इसे फेलियर बजट कहा है। साहू के मुताबिक बजट में मूलभूत सुविधाओं की बात नहीं है। गौ संरक्षण के लिए गौ अभयारण्य बनाने का कोई प्रावधान नहीं है। मच्छरों के उन्मूलन के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं है।
अपडेट्स
02:22 PM
28 मार्च 2025
विपक्ष बोला- फेलियर बजट
मीनल चौबे ने कहा- 15 साल के बाद भाजपा के मेयर के रूप में मैंने अपना पहला बजट पेश किया, हमने सभी क्षेत्रों के विकास के लिए बजट में सभी चीजों को शामिल किया है। बजट में जिन चीजों का उल्लेख किया है वह सभी कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे।
मीनल बोलीं पिछले महापौर ने लगभग 2000 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया था, उसमें सिर्फ 850 करोड़ रुपए ही खर्च हुए। हमारा जो बजट है वास्तविकता का बजट है। हम जितना अनुमान लगा रहे हैं उन सभी कामों को किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू ने इसे फेलियर बजट कहा है। साहू के मुताबिक बजट में मूलभूत सुविधाओं की बात नहीं है। गौ संरक्षण के लिए गौ अभयारण्य बनाने का कोई प्रावधान नहीं है। मच्छरों के उन्मूलन के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं है।
तालाबों के संरक्षण के लिए कोई विशेष व्यवस्था नही की गई।
कांग्रेस पार्षद आकाश तिवारी ने कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार में विश्वास की कमी है जो इतना कम बजट पेश किया है। इस बजट में ट्रैफिक व्यवस्था कुछ सुधारने की बात कही गई है। लेकिन शहर में जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक समस्या वाले तात्यापारा चौक चौड़ीकरण को लेकर कुछ नहीं है।
इस बजट में कोई नई बात नहीं थी , पहले भी बुजुर्गों के बाबू की कुटिया और ओपन जिम था वहीं इस बजट में शामिल है। निगम की बीजेपी सरकार के पहले बजट से स्पष्ट हुआ है कि इनकी कथनी और करनी में अंतर है।
दिव्यांगों के लिए क्या खास?
दिव्यांगों के लिए 10 करोड़ की लागत से दिव्यांग पार्क बनेंगे।
दिव्यांग फ्रेंडली भवन और टॉयलेट भी बनाए जाएंगे। 10 करोड़ का प्रावधान।
01:18 PM
28 मार्च 2025
व्यापार के क्षेत्र में क्या खास?
रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, क्रिस्टल आर्केड कॉमर्शियल हब और ट्रेड टॉवर तैयार किए जाएंगे
इससे युवा उद्यमियों को रोजगार के साथ ही स्टार्ट-अप गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। 219 करोड़ का प्रावधान
01:08 PM
28 मार्च 2025
रोजगार के क्षेत्र में क्या खास?
जोन कार्यालय क्षेत्र में चौपाटी का निर्माण किया जाएगा।
छोटे व्यापारियों/फुटकर कारोबारियों को व्यापार के लिए जगह मिलेगी।
इनोवेशन सेंटर बनाने के लिए 10 करोड़ का प्रावधान है।
12:58 PM
28 मार्च 2025
युवाओं के लिए क्या खास?
युवाओं के लिए यूथ हॉस्टल तैयार किए जाएंगे।
नालंदा लाइब्रेरी की तर्ज पर रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में हाईटेक लाइब्रेरी बनेंगे।
नगर निगम में बच्चों के लिए प्ले जोन तैयार किए जाएंगे।
12:33 PM
28 मार्च 2025
बजट में महिलाओं के लिए क्या खास?
रायपुर में तीन जगहों पर वर्किंग विमेंस हॉस्टल बनेगा।
पब्लिक प्लेस पर विमेंन रेस्ट रूम भी बनेंगे। जिसमें सैनेटरी वेंडिंग मशीन और बेबी फीडिंग रूम भी होंगे।
सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा के तहत सर्विलेंस कैमरे लगेंगे। 20 लाख का प्रावधान किया गया है।
निगम क्षेत्र में महिला टॉयलेट में सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे। 25 लाख का प्रावधान है।
महिला स्वावलंबन और रोजगार के लिए राज्य शासन द्वारा 10 करोड़ की राशि दी गई है। इस राशि से गारमेंट फैक्टरी का संचालन किया जाएगा। जिससे स्थानीय महिलाओं और युवाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक समृद्धि प्रदान की जाएगी।
स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल लेनदेन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके परिवार के सदस्यों को शासन के अन्य योजनाओं का लाभ दिलवाया जायेगा।
वेंडिंग जोन को विकसित किया जाएगा। साथ ही मार्केट डेवलपमेंट प्लान के तहत बाजारों को विकसित किया जाएगा।
तृतीय लिंग के समूहों को चिन्हांकित कर उनको / उनके रूचि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें और आर्थिक/सामाजिक रूप से सशक्त बन सके।
12:13 PM
28 मार्च 2025
पिछला कार्यकाल सपनों के नाम रहा- मीनल
मेयर ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल वार्षिक 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार का बजट था, केवल 819 करोड़ 19 लाख 30 हजार का खर्च किया गया।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल वार्षिक 1608 करोड़ 74 लाख 43 हजार का बजट था, इसमें केवल 889 करोड़ 66 लाख 87 हजार का व्यय किया गया।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल वार्षिक 1475 करोड़ 15 लाख 23 हजार रूपए बजट था, इसमें केवल 980 करोड़ 58 लाख 90 हजार का व्यय किया गया।
बजट की बड़ी बातें
महादेव घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान
व्यापार के लिए 2 सौ 19 करोड़ से इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, कमर्शियल हब और ट्रेड टावर बनेंगे।
दिव्यागजनों के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत से दिव्यांग पार्क, दिव्यांग फ्रेंडली भवन और टॉयलेट का किया जाएगा निर्माण
तालाबों के संवर्धन के लिए 30 करोड़ रूपए का प्रावधान
यातायात व्यवस्था सुधारने शहर के 18 प्रमुख चौक चौराहों और मार्गों का 61 करोड़ रुपए का प्रावधान
अमृत मिशन योजना में छुटे हुए इलाकों में नई टंकियों और पेयजल लाइन का विस्तार का प्रावधान
पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान
राजस्व वसूली के लिए डोर -टू – डोर सर्व के लिए नियुक्त की जाएगी एजेंसी
खेल मैदानों में 5 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से लाइट की व्यवस्था होगी।
भाठागांव से रायपुरा ,Nh 53 से अग्रसेन धाम, BSNL ऑफिस मोवा अटारी रोड तक सवा दो करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रावधान
साइंस सेंटर रिंग रोड नंबर 3 , मोवा मेन रोड से अशोक आइकन तक सवा करोड़ रूपए की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रावधान
जलभराव रोकने शहर के अलग अलग इलाकों में 2 सौ करोड़ रुपए से नाला निर्माण का प्रावधान
वाटर हार्वेस्टिंग के 900 रीचार्जिंग पिट का तैयार होगा।
11:59 AM
28 मार्च 2025
मेयर बोलीं- बेटी अब बेबस नहीं..
मेयर मीनल ने अभिभाषण से पहले ये लाइनें पढ़ीं ।
” बेटी अब बेबस नहीं, कहानी नई लिख रही है,
हाथों में कलम लिए, शहर की तकदीर गढ़ रही है।
रायपुर की गलियों से चलकर, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ी, वही बेटी, अब शहर की एक नई पहचान लिख रही है।
मेयर ने 1529 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपए का बजट पेश किया।
इस बार के बजट पिछले साल की तुलना में करीब 400 करोड़ रुपए की कटौती की गई है।नगर निगम की सामान्य सभा शुरू होने से पहले साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ला को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने पऱ सदन में उन्हें बधाई दी गई।
सभापति सूर्यकांत राठौर ने उनका जीवन परिचय पढ़कर उन्हें सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ से किसी साहित्यकार को पहला ज्ञानपीठ सम्मान मिला है।मेयर के मुताबिक, हिंदू धर्म में पीले वस्त्र को शुभ माना जाता है।
क्योंकि यह रंग भगवान विष्णु को प्रिय है और सकारात्मक ऊर्जा ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक है।
कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होंगे
15 साल पुराने कारपेट और चेयर को बदला गया
नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने सामान्य सभा में बताया कि, आज सामान्य सभा 11 बजे शुरू होगी। पहले प्रश्नकाल, बजट और नगर निगम बॉन्ड पर चर्चा होगी। इस बार सामान्य सभाकक्ष में बैठक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सदन के 15 साल पुराने कारपेट और चेयर को बदला गया है।
कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होंगे
मीनल चौबे ने बताया कि रायपुर में इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होंगे। निगम के बजट में इसकी घोषणा की जाएगी। बजट में जिन घोषणाओं को शामिल किया गया है, उसके अनुसार ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने 25-25 करोड़ रुपए खर्च कर 2 मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी।
रायपुरा में गौरव पथ, शंकर नगर में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स
मीनल ने बताया कि, रायपुर में अभी घड़ी चौक से शंकर नगर चौक के बीच एक ही गौरव पथ है। निगम की योजना अब शहर में कुछ अन्य जगहों पर गौरव पथ बनाने की है। रायपुरा से महादेव घाट के बीच की सड़क को गौरव पथ बनाने का प्लान है।
गंज मैदान में पार्किंग बनाने की योजना
मीनल चौबे ने बताया कि, पंडरी में कपड़ा, ज्वेलरी, फर्नीचर सहित सभी तरह के मार्केट हैं, इसलिए ये जरूरी है। दूसरी पार्किंग गंज मैदान में बनाने की योजना है। यह मैकेनाइज्ड नहीं बल्कि जयस्तंभ चौक और कलेक्टोरेट जैसी होगी।
यहां पार्किंग बनने से राम सागर पारा, केके रोड, स्टेशन रोड सहित आसपास के बाजारों की दिक्कत दूर हो जाएगी।