रामकृष्ण ध्रुव मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर।लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल देखने को मिल रही है गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव को नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार रामकृष्ण ध्रुव को आगामी आदेश तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर की कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति आदेश 03 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दू द्वारा जारी किया गया।

Chhattisgarh Crimes

ज्ञात हो कि रामकृष्ण ध्रुव पिछले 03 वर्षों से मैनपुर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की जिम्मेदारी बेखूबी निभा रहे हैं और लगातार कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनके नेतृत्व में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद द्वारा जारी निर्देशित कार्यक्रमों को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा लगातार किया जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव की सक्रियता को देखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व उन्हें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहली बार मैनपुर में युवा चेहरे को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने से यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके सहारे जहां एक ओर पार्टी संगठन से काफी दूर हो चले वरिष्ठ बुजुर्ग कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन में सक्रिय किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक के सबसे ज्यादा युवा मतदाताओं को भी कांग्रेस पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाएगा। देर शाम जैसे ही रामकृष्ण ध्रुव को मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की आदेश जारी हुआ उन्हें बधाई देने की सिलसिला जारी है।

मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उस जिम्मेदारी पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा और कांग्रेस पार्टी को मैनपुर ब्लॉक में और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ कांग्रेस के अनुभवी वरिष्ठ बुजुर्ग कार्यकर्ताओं पदाधिकारी एवं युवाओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय दिलाने के लिए कार्य करेंगे। रामकृष्ण ध्रुव ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू,जिला कांग्रेस गरियाबंद अध्यक्ष भावसिंह साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया है।