निर्दयी मां ने काट दिए अपने ही चार बच्चों का सिर, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी

Chhattisgarh Crimes

मेवात। कहते हैं मां की गोद में उसके बच्चे सबसे ज्यादा सुरक्षित होते हैं। कहावत ये भी है कि पूत (बेटा) कपूत हो सकता है। लेकिन एक मां कभी कुमाता नहीं होती। लेकिन तब क्या हो जब जन्म देने वाली एक मां खुद अपने चार- चार मासूम बच्चियों की कातिल बन जाए और अपने जिगर के टुकड़ों को बेदर्दी से मौत के घाट उतार दे। बता दें कि इन चार बच्चियों में एक बच्ची का जन्म महज चार महीने पहले ही हुआ था। घटना के बारे में पता चलते ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हर कोई बस एक ही सवाल का जवाब जानना चाह रहा है कि आखिर कैसे एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। आखिर क्यों एक मां अपनी ममता भूलकर कातिल बन गई। हर कोई इन्हीं सवालो के जवाब जानना चाह रहा है।

क्या है पूरा मामला?

रूह को कंपा देने वाली यह दर्दनाक घटना हरियाणा के मेवात जिले के पिपरौली गांव की है। यहां एक मां ने अपनी फूल सी मासूम बच्चियों को पहले तो बेरहमी से कत्ल कर दिया। इसके बाद उसने खुद का भी गला रेत लिया। महिला के पति के बयान के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी अरबीना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतकों की पहचान 7 साल की मुस्कान, 4 साल की मिस्कीना, 3 साल कीअलशिफा और चार महीने की अरबीना के रूप में हुई।

भोर में दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार महिला ने इस खौफनाक वारदात को शुक्रवार तड़के अंजाम दिया है। महिला के पति की आंख खुली तो देखा कमरे में खून ही खून फैला था। इससे पहले की वो उनके लिए कुछ कर पाता चारों बच्चियां इस दुनिया को छोड़ चुकी थी। वहीं,खून से लथपथ उसकी पत्नी दर्द से कराह रही थी।

बच्चियों को मरा देख बदहवास हुआ पिता

बच्चियों को मरा और पत्नी को तड़पता देखकर महिला के पति के पैरों के नीचे से मानो जमीन ही खिसक गई। वो जोर -जोर चीखने- चिल्लाने लगा। यह सब सुनकर अगल बगल के लोग दौड़े दोड़े घर पहुंचे। घर के अंदर का नजारा देख लोगों के होश पाख्ता हो गए। लोगों ने फौरन इस मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी पाते ही एसपी समेत तमाम पुलिस वाले घटनास्थल पर पहुंचे। आनन- फानन में महिला को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। उसकी हालत नाजुक बनी है। वहीं पुलिस ने चारों बच्चियों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

मानसिक रूप से परेशान होने की आशंका

महिला के पति के बयान के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी अरबीना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतकों की पहचान 7 साल की मुस्कान, 4 साल की मिस्कीना, 3 साल कीअलशिफा और चार महीने की अरबीना के रूप में हुई। पुलिस टीम अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि चार बेटियां होने के कारण महिला मानसिक रूप से काफी परेशान थी।