
दिल्ली। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की को उसके घर के बाहर एक युवक ने 40 बार चाकू से हमला कर हत्या कर दी. दिल्ली पुलिस ने हत्यारे को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है. इसके लिए दिल्ली पुलिस ने 6 टीमों का गठन किया था.
दिल दहला देने वाली यह घटना राजधानी के शाहबाद डेरी इलाके में हुई. यहां एक सिरफिरे ने नाबालिग लड़की की हत्या कर दी. सिरफिरे ने 16 साल की युवती पर चाकू से 40 वार किए. इसके बाद भी उसका जी नहीं भरा तो उसने एक भारी-भरकम पत्थर से कुचलकर युवती की हत्या कर दी. आरोपी ने कई बार उस पत्थर को उठाया और युवती पर फेंका. हालांकि, चाकुओं के कुछ वार में ही युवती की मौत हो गई, लेकिन इस सिरफिरे का जी नहीं भरा. वह लगातार युवती पर चाकू से वार करता रहा और बाद में पत्थर से उसे कुचलता रहा. यही नहीं एक बार वहां से चले जाने के बाद वह फिर लौटा और फिर से युवती को पत्थर से कुचला.
यह घटना दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके की है. जिस नाबालिग युवती की हत्या की गई उसका नाम शाक्षी बताया जा रहा है. युवती की हत्या का यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है. सिरफिरे हत्यारे का नाम साहिल बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार साहिल और साक्षी दोस्त थे. घटना वाले दिन यानी रविवार 28 मई को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद साहिल ने इस तरह से साक्षी की हत्या कर दी.