समाजसेवी संस्था शासकीय योजनाओं की जानकारी दे ग्रामीणों को कर रहे जागरुक

Chhattisgarh Crimes

मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के विभिन्न सुदूर वनांचल गाँवो मे प्रयोग समाज सेवी संस्था तिल्दा (रायपुर) द्वारा संचालित सामुदायिक संगठनो की क्षमता विकास परियोजना अन्तर्गत जिला समन्वयक पूरन मेश्राम द्वारा कार्य क्षेत्र के गाँवो मे सामुदाय बैठक लेकर ग्रामीणों को शासन के विभिन्न कल्याण कारी योजनाओ के जानकारी देकर लाभ लेने के लिए जागरुक कर रहे है।

समस्या ग्रस्त लोगो के लिए विभागीय आवेदन बनाने मे मदद के साथ ही वंचित पात्र धारी को पेंशन,के.सी.सी लोन,किसान सम्मान निधी, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मनरेगा मे शत प्रतिशत मजदूरो को कार्य, नया जाँब कार्ड,राशन कार्ड,समयानुसार सोसायटी से खाद्यान्न उठाव,आयुष्मान कार्ड,आधार कार्ड,कुशल एवं अकुशल मजदूरो का श्रम विभाग मे पंजीयन,कौशल विकास के तहत विभिन्न ट्रेडो मे जरूरत मंद युवाओ को प्रशिक्षण से जोड़ते हुए अच्छे कंपनियो मे नौकरी के अलावा आंगनबाड़ी और स्कूलो मे बच्चो की शत प्रतिशत उपस्थिती के साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ लेने ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

क्षेत्रो से पलायन की स्थिति न हो इस पर कार्य योजना बनाकर के कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ग्राम गरीबा मे सामुदाय बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपना समस्या रखा कि रामसाय मंडावी घर के सामने वाला सौर ऊर्जा प्लांट विगत 3 महीना से बैटरी खराब हो जाने के कारण बंद पड़ा हुआ है।

जिसके कारण 40 परिवार अंधेरों में जिंदगी गुजारने मजबूर है। वनांचल क्षेत्र होने के कारण हमेशा भय बना रहता है।
समस्या निदान के लिए जिला क्रेड़ा अधिकारी को फोन से ही निवेदन किया गया जिसके फलस्वरूप 15 जून के आसपास 40 परिवारों को अंधेरों से मुक्ति मिलेगी खराब बैटरी बदल दिये जाएंगे ऐसा आश्वासन अधिकारी से सुनकर समस्या ग्रस्त ग्रामीणों के चेहरों में खुशियां देखी गई।

Exit mobile version