सलमान खान को मिलेगी Y+ सुरक्षा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही थी जान से मारने की धमकी

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मुंबई पुलिस की ओर से Y+ सिक्योरिटी दी जाएगी। दरअसल, सलमान को काफी समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनको धमकियां उसी गैंग से मिल रही थीं, जिस पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने का आरोप है।

अक्षय-अनुपम को मिली X सिक्योरिटी

सलमान के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार ने अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें X कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है।

Y+ सिक्योरिटी क्या होती है?
इस सुरक्षा कैटेगरी में कुल मिलाकर 11 लोग होते हैं, जिसमें से 2 कमाड़ो और 2 PSO भी शामिल होते हैं और बाकी अन्य पुलिसकर्मी होते हैं। यानी अब सलमान के साथ 11 जवान हर समय उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे।

सलमान के पिता को मिला था धमकी भरा खत
सलमान के पिता सलीम मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वॉक के बाद सलीम खान को एक अज्ञात लेटर मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस लेटर में लिखा था, ‘सलीम, सलमान बहुत जल्द आपका मूसेवाला होगा।’ इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में केस दर्ज कराया था। आपको बता दें ये मामला 3 महीने पुराना है।