अचानक आये आँधी तूफान से सात एकड़ मक्का फसल पूरी तरह बर्बाद

महिला किसान ने सहायता राशि के लिए शासन से लगाई गुहार

Chhattisgarh Crimes

मैनपुर। शुरुआती दौर में कम बारिश होने के कारण हजारों किसानों के धान की फसल बर्बाद हो गया वही अब रुक रुक कर बेमौसम बारिश होने के कारण मक्के की फसल भी बर्बाद होने की आशंका है। किसानों को भयंकर चिंता सताने लगी है कि व्यापारियों से ऊंचे दामों में खाद बीज दवाई खरीदी करके बड़ी मुश्किलों से मक्का की फसल लगाएं हैं। जिसका कर्ज चुकाना भी मुश्किल होगा कर्जो के बोझ तले किसान बेहद परेशान और चिंतित है।

राजापडा़व क्षेत्र मे दूसरा आफत फिर आई

विकास खंड मुख्यालय मैनपुर से 25 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ ग्राम पंचायत भूतबेड़ा के आश्रित ग्राम भीमाटीकरा के महिला किसान मथुरा बाई यादव पति निरंजन यादव अपनी वन अधिकार पट्टा वाली 6एकड़ जमीन में व्यापारियों से कर्जा लेकर मक्का की फसल लगाया हुआ था। मक्का की फसल परिपक्व अवस्था में आने 2 महीना का समय शेष बचा हुआ है। पूरे घर के परिवार बड़ी जतन से आर्थिक परेशानी होने के बावजूद भी मक्का फसल का देखरेख करते हुए इस वर्ष मक्का की फसल ठीक होगा घर गृहस्थी चलाने के लिए आर्थिक स्रोत बनेगी ऐसा सोचकर पूरा परिवार खुशहाल जिंदगी जी रहे थे कि अचानक कल की रात उस परिवार के जीवन में काल बन कर आ गई।

कल 6 सितंबर सुबह 9 बजे अचानक उसके जमीन से आधा किलोमीटर की दूरी पर देव डोंगरी पहाड़ियों के तरफ से भयानक विकराल तीव्र गति से आंधी तूफान आने लगी जो महज 20 मिनट ही चला होगा। जिस कारण से गरीब महिला किसान मथुरा बाई के 7 एकड़ में लगा हुआ मक्का की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया। यह आंधी तूफान मानो उस परिवार के लिए कहर बनकर आया हो। व्यापारियों से कर्जा लेकर गरीब महिला किसान मक्का की फसल लगाया हुआ था। इस तरह से फसल अचानक बर्बाद होने के कारण महिला किसान एवं उसके परिवार शासन प्रशासन से सर्वेक्षण पश्चात सहायता राशि दिलाने के लिए मांग किया है।

इस संबंध में क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि क्षेत्रीय सामाजिक नेता एवं कर्मचारी सरपंच ग्राम पंचायत भूतबेड़ा अजय कुमार नेताम,,, वास्तव में महिला किसान मथुरा बाई यादव का मक्का की फसल अचानक आये आंधी तूफान से पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। शासन प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता राशि नगदी प्रदान किया जावे।

सर्व आदिवासी समाज राजापडाव क्षेत्र अध्यक्ष दलसू राम मरकाम,, वाजिब मुआवजा पीड़ित किसान को मिलना चाहिए इसके लिए तत्काल हल्का पटवारी आकर के फसल का आँकलन करते हुए उसे सहायता राशि दिया जावे।

हल्का पटवारी हल्का नंबर 10 नरेश ध्रुव,, मुझे भी पीड़ित किसान ने फोन करके अवगत कराया था। आँधी तूफान से फसल बर्बाद हुई है। स्थल सत्यापित कर 6 -4 के तहत सहायता राशि प्रदान के लिए विभाग में फॉर्म जमा कराई जावेगी।