छुरा में वन विभाग के प्राथमिक लघु वनोपज कार्यालय से बरामद हुआ सात लाख का प्रतिबंधित गुटखा

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। शायद यह प्रदेश का पहला मामला होगा जहां एक सरकारी कार्यालय में प्रतिबंधित गुटखा रखा गया हो और वहां छापा मारकर पुलिस व खाद्य विभाग ने सात लाख का माल जप्त किया। जी हां हम बात कर रहे हैं प्रदेश में गरियाबंद जिला के छुरा ब्लॉक स्थित वन विभाग के प्राथमिक लघु वनोपज कार्यालय का जहां से प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया गया है। आखिर यह गुटका एक सरकारी कार्यालय तक केसे पहुंचा, इसमें किसकी संलिप्तता थी यह जांच में आगे चलकर सामने आएगा। बहरहाल विभाग मामले की जांच कर रही है। यह मामला गुरुवार का है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली था कि छुरा मुख्यालय के एक सरकारी गोदाम में अवैध रूप से गुटखा छुपा कर रखे हैं।

सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर गोदाम से 70 बोरे गुटखा पाउच जब्त की है। जब्त गुटखे की कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया और संबंधित व्यापारी की खोज की जा रही है। खाद्य अधिकारी तरुण बिरला एवं छुरा थाना प्रभारी भू आयँ मामले की जांच कर रहे हैं।

Chhattisgarh Crimes