बारिश भर रहेगी ऐसी मुसीबत; राजापडा़व क्षेत्र मे डेढ़ घन्टे के भारी वर्षा से नदी-नालों में आई बाढ़, आवागमन बाधित

102 एंबुलेंस भी बाढ़ मे फँसी

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम। 

मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के 65 गांव के रहवासियो का सूखे जख्म फिर भर आये ऐसा बारिश के दिनो मे हर साल होता है।

आज 12 बजे के आसपास डेढ़ घंटे से झमाझम बारिश होने के कारण क्षेत्रवासियों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। राजापडा़व क्षेत्र के नदी नालों में स्थायी पुलिया बनाने की मांग क्षेत्रवासियों ने कई बार शासन प्रशासन से किया गया तब कही वैकल्पिक अस्थाई रपटा बनाया गया और पुलिया बनाने की ओर ध्यान नहीं दिया गया चाहे भाजपा की सरकार हो या कांग्रेस की दोनों ने इस क्षेत्र के लिए सौतेला व्यवहार किया गया है।

फिर चुनाव आने वाली है नेता बन आएंगे लोगों से हाथ जोड़ विनती करेंगे क्षेत्र के समस्याओं को हल करने का झूठे वादा करेंगे फिर 5 साल जस के तस लोक लुभावन वादे सुन सुनकर राजापडा़व वासियों का कान भर आया है क्षेत्र के विकास के लिए आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया गया। जायज मांगों के लिए आंदोलन करने को लोग मजबूर होते हैं फिर शासन प्रशासन आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जाता है।

लेकिन समस्याओं का समाधान पर किसी ने आज तक ध्यान नहीं दिया गया। बारिश के दिनों में नदी नालों पर बने रपटे के ऊपर पानी के तेज बहाव हो जाने के कारण घंटों लोगों को पानी के कम होने का इंतजार करना पड़ता है। दैनिक सामग्री के लिए लोगों को भटकते हुए देखा जा सकता है स्कूल समय में गुरुजी नदी नालो के समीप पानी कम होने का इंतजार करते है।

खेती किसानी के सीजन में लोग सोसायटी जाने के समय मे नाला के पास खडे होकर पानी के कम होने पर पार होने के लिए सोचते हैं। लोग दैनिक सामाग्री भी समय पर घर नहीं पहुंचा पाते। कई लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने मजबूर होते है।और तो और जिनको एक मिनट फुर्सत नहीं मिलती है 102 एंबुलेंस भी घंटों खड़े होकर पानी के कम होने का इंतजार करने मजबूर होने को विवश रहते है। आज की स्थिति देखा गया शोभा नाला में आज बारिश की वजह से जाम की स्थिति बनी हुई है।

दोनों पार लंबी लाइन देखने को मिली

क्या यही हाल मे जीने मजबूर होना पडे़ इस वजह से मंत्री सांसद विधायक बना कर रायपुर दिल्ली क्षेत्र के लोग भेजते हैं।
जिम्मेदारों से पूछता है राजापडा़व क्षेत्र के ग्रामीण।