बस एक क्लिक में भ्रष्टाचार की शिकायत होगी दर्ज, छत्तीसगढ़ी में पहली सरकारी वेबसाइट ACB और EOW का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

ACB-EOW की वेबसाइट, हेल्पलाइन और WhatsApp नंबर जारी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर । विश्व भ्रष्टाचार निवारण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के वेबसाईट www.acbeow.cg.gov.in का लोकार्पण ।हेल्पलाईन नंबर 1064 एवं व्हाट्सअप नंबर 8827461064 का भी लोकार्पण। इस वेबसाईट में जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी ई. शिकायत दर्ज कर सकता है।

जनता के शिकायत एवं भ्रष्टाचार जागरूकता हेतु पोस्टर का लोकार्पण। मुख्यमंत्री राहत कोष में ईओडब्ल्यू/एसीबी के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सहयोग राशि 1,25,000/- रूपये का चेक भी जमा किया गया।निदेशकईओडब्ल्यू/एसीबी आरिफ एच. शेख द्वारा ईओडब्ल्यू/एसीबी मुख्यालय/कार्यालय में सभी अधिकारी कर्मचारियों को सत्य निष्ठा प्रतिज्ञा दिलाया गया।

विश्व भ्रष्टाचार निवारण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के वेबसाईट www.acbeow.cg.gov.in का लोकार्पण किया गया। यह वेबसाईट पूरी तरह से छत्तीसगढ़िया भाषा में प्रदेश का प्रथम वेबसाईट है। इसमें जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी ई.शिकायत दर्ज कर सकता है और जानकारी ले सकता है।

जनता के द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति शिकायत एवं जागरूकता के लिये हेल्पलाईन नंबर 1064 एवं व्हाट्सअप नंबर 8827461064 भी मुख्यमंत्री द्वारा लांच किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने के लिये पोस्टर भी लांच किया गया। इस पोस्टर को सभी शासकीय कार्यालय में लगाया जायेगा ताकि लोगों की भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत तत्काल दर्ज कराया जा सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष में ईओडब्ल्यू/एसीबी के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दिये गये सहयोग राशि 1,25,000/- रूपये का चेक भी जमा किया गया। भ्रष्टाचार निवारण दिवस के अवसर पर निदेशक आरिफ एच. शेख तथा पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देशन में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो, मुख्यालय रायपुर में भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिये प्रत्येक अधिकारीध्कर्मचारियों को सतर्क रहने, सदैव ईमानदारी से कार्य करने, सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में साथ रहने के लिये सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाया गया।

Exit mobile version