समाज सेवकों ने बढ़ाए मदद के हाथ, बागबहारा अस्पताल में की आक्सीजन सिलेंडर सहित करीब सवा लाख रुपए की मदद

Chhattisgarh Crimes

बागबाहरा। करोना के कहर के चलते पूरे महासमुंद जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके चलते बागबाहरा नगर में भी करोना के मरीजों को तत्काल राहत देने हेतु कोविड-19 का निर्माण किया गया है। अनुसूचित जाति कन्या हॉस्टल को कोविड-19 में तब्दील कर दिया गया है, करोना के मरीजों को साफ सुथरे माहौल में रखा जाएगा। बागबाहरा स्वास्थ विभाग के बीएमओ कुरूवंशी ने बताया कि हॉस्टल में 80 बेट एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऊपरी तल पर 10 डेट अभी वर्तमान में है दोनों मिलाकर 90 बैठे हैं और इसे 100 वेट किया जाएगा।

महासमुंद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने 5 नग आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन उपलब्ध कराया

प्रत्येक बेड में मरीजों को आक्सीजन की सुविधा हो इस हेतु बागबाहरा नगर पालिका के सीएमओ अमरनाथ दुबे एवं संसदीय सचिव खलारी विधायक द्वारकाधीश यादव के निर्देश पर बागबाहरा के दानदाताओं ने आक्सीजन सिलेंडर के लिए दिल खोल कर आर्थिक योगदान किया इसके द्वारा प्राप्त 117000 रुपए की नगद राशि नगर पालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि सीताराम बघेल, गिरीश पटेल, कांग्रेस नेता विष्णु महानंद, एल्डरमैन गणेश शर्मा जिला महामंत्री अशोक अग्रवाल द्वारा नगरपालिका के सीएमओ को आक्सीजन सिलेंडर सौंप दिया गया। प्रमुख दान संतोष अग्रवाल कुसुम चौहान गिरीश पटेल अशोक चंद्राकर प्रिंस चावला पार्षद बोल बम सेवा समिति जगदीश पुजारा भेखलाल साहू जनपद उपाध्यक्ष चंपक पटेल मुस्लिम समाज विशाल पाणिग्रही खाटू श्याम परिवार बागबाहरा आदि ने सहयोग प्रदान किया। उक्त जानकारी गिरीश पटेल ने दी।