आरडीए कर्मचारी संघ 29 वें सगंठन के रुप में सम्बध्द
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ अब छत्तीसगढ राज्य तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के 29 वें सगंठन के रुप में सम्बध्द हो गया है। रविवार को प्राधिकरण कार्यालय में कर्मचारी संघ के नए पदाधिकारियों ने शपथ ले कर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला केन्द्रीय बैंक मर्यादित संघ के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने धर्मेंन्द्र सिंह सेंगर को कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के पद की शपथ दिलाई। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर संतूराम यादव व हरीश नायडू, सचिव पद पर कमल नारायण शर्मा, संगठन मंत्री पद पर भास्कर दीवान, सहसचिव पद पर दिवाकर दीवान, कोषाध्यक्ष पद पर सागर वर्मा तथा उपकोषाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र विश्वकर्मा ने भी शपथ ली।
रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय के सभाकक्ष में आज आयोजित कार्यभार ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय क्रमश: सूर्यमणि मिश्रा और शिव सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य राजेन्द्र पप्पू बंजारे, श्रीमती ममता रॉय और हीरेन्द्र देवांगन विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ राज्य तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने इस मौके पर रायपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ को अपने संघ में 29 वें संगठन के रुप में सम्बध्दता प्रदान करने की घोषणा करते हुए कर्मचारी संघ को प्रमाण पत्र जारी किया। इस अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ नें संस्था के 100 कर्मचारियों को कार्यक्रम के अतिथियों के हाथों कोरोना कर्मवीर सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता अनिल गुप्ता, कार्यपालन अभियंता एम.एस. पांडेय, सहायक अभियंता सुशील शर्मा, पूर्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार अवस्थी, सेवा निवृत अभियंता के. के. अवस्थी, सतीश शुक्ला, कर्मचारी संघ संयोजक चन्दूलाल साहू, छत्तीसगढ़ राज्य तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक रुपेश तिवारी, उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, महांमत्री मुक्तेश्वर देवांगन, सचिव तिलक यादव व रेखराज शर्मा, जिला सचिव अतुल मिश्रा, जिला अध्यक्ष फारुक कादरी, महिला सदस्य ऊषा सोनी, ज्योति शुक्ला, प्राधिकरण कार्यालय अधीक्षक ज्ञानेश रेड्डी, प्लेसमेंट कर्मचारी के प्रतिनिधि संतोष सेनापति एवं दीपक बावने उपस्थित थे।