ओलम्पिक खेलों में छुरा की बादशाहत बरकरार, पारम्परिक खेल के हर क्षेत्र में छुरा अव्वल

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा/छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा. छत्तीसगढ़ के विलुप्तप्राय खेलों को सहेजने हेतु शासन के महत्वाकांक्षी योजनांतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक पांच चरणों में आयोजित किया गया है। द्वितीय चरण में क्लस्टर स्तरीय मुकाबला गांधी मैदान गरियाबंद में सम्पन्न हुआ। ओलंपिक खेल के सभी मुकाबलों में छुरा नगर का बादशाहत कायम रहा।

एकल खेलों के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़, बिल्लस, भंवरा, रस्सीकुद, कुश्ती में प्रथम स्थान हासिल किये। फुगड़ी, लम्बी कूद में द्वितीय पायदान पर रहे। वर्ष 18 से 40 आयु वर्ग में फुगड़ी, बिल्लस, गेड़ी दौड़, रस्सी कूद, कुश्ती में अव्वल रहे। 40 प्लस में भी 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गेडी दौड़, फुगड़ी, भंवरा, कुश्ती में बाजी मारी l सामूहिक खेलों के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में संखली, गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, खो खो, कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किये। द्वितीय वर्ग में बांटी, गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, कबड्डी के विजेता रहे। 40 प्लस में भी गिल्ली डंडा, संखली, लंगड़ी दौड़, बांटी, कबड्डी, पिट्ठूल, रस्साकस्सी और खो खो में पहले पायदान पर रहे।

इस तरह सभी विधाओं को मिलाकर कुल 96 मुकाबलों में 55 मुकाबले में छुरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों के हौसलाफजायी करने खेल मैदान पहुंचे मुख्य नगरपालिका अधिकारी लाल सिंह मरकाम ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दिया। जीत के पीछे छिपी मेहनत, जज्बे को आगे भी जारी रखने के लिए प्रेरित किए। खेल प्रशिक्षक, मार्गदर्शक, युवा मितान क्लब के अथक परिश्रम को भी सराहा। नगरीय निकाय टीम के प्रशिक्षक एवं मार्गदर्शक रेवेंद्र दीक्षित, अर्जुन धनंजय सिन्हा, वीरेंद्र ठाकुर, डोमेश्वर ध्रुव, जितेन्द्र पाटकर, मिथलेश सिन्हा, टंकेश्वर मरकाम, राजकुमार लहरे ने विजय श्री हासिल करने पर हर्ष व्यक्त किया। आगामी मुकाबलों में जीत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया।