लिवर के लिए काल बन जाते हैं ये फूड्स, Fatty Liver से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

Chhattisgarh Crimes

मानव शरीर में लिवर एक महत्वपूर्ण अंग है, जो पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में, दाहिनी किडनी और छोटी आंत के ऊपर होता है। लाल भूरे रंग का दिखने वाला लिवर वजन में लगभग 1.3 से 1.5 किलो तक होता है। खाना पचाने से लेकर खून साफ करने तक लिवर सभी काम करता है। लेकिन प्रदूषण और खराब खानपान के कारण लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। लोग फैटी लिवर के शिकार हो रहे हैं जो कि समय से पता न चले तो घातक साबित होती है। समय रहते अगर खानपान में कुछ बदलाव कर लिए जाएं तो फैटी लिवर की समस्या से बचा जा सकता है।

लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान किस चीज से होता है? (What foods can damage your liver)

  1. हाई ट्राइग्लिसराइड फूड आइटम नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के प्रमुख कारण बन सकते हैं। हनी सिरप, मक्खन, आलू और चावल में ज्यादा फैट होता है ऐसे में इन्हें कम मात्रा में ही खाना चाहिए।
  2. हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जिनमें मिठाई, सफेद ब्रेड और सॉफ्ट ड्रिंक आदि शामिल हैं। इन चीजों को खाने से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है।
  3. प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड, रेड मीट और तलाभूना खाना भी नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर का कारण बनता है। जिनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

कमजोर लिवर को कैसे मजबूत करें? (What foods are good for liver repair)

  1. लिवर की सेहत अच्छी रखने के लिए एलोवेरा जूस और वेजिटेबल जूस से दिन की शुरुआत करें।
  2. आंवला जूस पीने से लिवर डिटॉक्सिफाइ होता है।
  3. डाइट में हाई फाइबर फूड्स जैसे गेहूं, ज्वार, बाजरा, जई, ओट्स और दालें शामिल करें।
  4. सब्जी और फलों की मात्रा अपने खाने में बढ़ा दें।
  5. प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड से दूरी बना लें और घर में बना साफ खाना खाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)