आज इन 4 राशियों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, मिलेगी सफलता

Chhattisgarh Crimes

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 23 मिनट से स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। आज से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत है। साथ वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 28 अक्टूबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि
आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। धार्मिक कार्यों में आपके धन की व्ययता रहेगी। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चों पर रोंक लगाना चाहिए। विद्यार्थी अपने पेंडिंग काम को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।

लकी रंग- पीच

लकी नंबर- 9

वृष राशि

आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेगा। किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब के लोगों को आज प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढ़ेगा। आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। लवमेट की आज फ़न पर लम्बी बात होगी। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

लकी रंग- ऑरेंज
लकी नंबर- 4

मिथुन राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

लकी रंग- पीला
लकी नंबर- 1

कर्क राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा के छात्र अपनी तैयारी जम कर करें, जल्द अच्छे अंक हासिल होंगे। ऑफिस में फ़ोन का उपयोग कम करें, अन्यथा आपकी छवि ख़राब हो सकती है। इस राशि के ह्रदय रोग से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। निरर्थक भागदौड़ से आपको थकावट महसूस होगी। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करके समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

लकी रंग- मैजेंटा
लकी नंबर- 5

सिंह राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया ऋण आज वापस करेंगे। आपकी परेशानियां कम होंगी आपका मन हल्का होगा। लवमेट आज डिनर पर जायेंगे।

लकी रंग- गुलाबी
लकी नंबर- 6

कन्या राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आर्थिकृ स्थिति मजबूत बनेगी, आज आपकी पहले से चल रही emi आज पूरी होगी। फैशन डिज़ाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। कोई ऑनलाइन बड़ा आर्डर आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेगी। बेटे का कोई रिजल्ट आ सकता है। रिजल्ट आपके पक्ष में होगा। आपके शत्रु परास्त्र होंगे। किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मागेंगे।

लकी रंग- मैरून
लकी नंबर- 3

तुला राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपको खानपान का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। आपकी आमदनी की अपेक्षा आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। किसी नए कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। वाहन चलाते समय आप फ़ोन का इस्तेमाल न करें। विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। बिजनेस में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। जरूरत से ज्यादा किसी की बात का उत्तर देना ठीक नहीं रहेगा।

लकी रंग- लाल
लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे। उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। ऑफिस में कोई छोटी-मोटी पार्टी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी हद तक आराम मिलेगा। भूमि आदि से जुड़ा कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। किसी मेहमान के आने से उनके आदर सत्कार में व्यस्त रहेंगे।

लकी रंग- ब्लू
लकी नंबर- 9

धनु राशि

आज आपका दिन मिली जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। स्वजनों से स्नेह बनेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जो लोग कोई नया कोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों का काम पहले से बेहतर चलेगा। आपकी सेल में बढ़ोतरी होगी। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करेंगे। लवमेट अपनी गलत फहमियाँ दूर करेंगे।

लकी रंग- गोल्डन
लकी नंबर- 1

मकर राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जानकार लोगों की सलाह मिलेगी। रियल स्टेट के कारोबारियों की आज कोई प्रॉपर्टी सेल हो सकती है। अगर आप वाहन लेना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके मनचाहे कार्यों की पूर्ति होगी। घर में किसी बात को लेकर हर्षोल्लास का माहौल बन सकता है। किसी पर अधिक विश्वास करके अपनी निजी बातें शेयर न करें। बेटी की टेंशन कम होंगी आज उनका कोई रिजल्ट अच्छा आयेगा।

लकी रंग- पर्पल
लकी नंबर- 5

कुंभ राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीतिज्ञों को आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। छात्र अपनी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं, उन्हें पेंडिंग कार्य को पूर्ण करना चाहिए। अपने पार्टनर के साथ आप शापिंग पर जा सकते हैं। अनावश्यक की भागदौड़ से सेहत बिगड़ सकती है। संतान पक्ष से जुडी छोटी मोटी टेंशन लगी रहेंगी। व्यापारिक दृष्टि से आपका काम गति से आगे बढ़ेगा। दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं इस दौरान खानपान का ध्यान रखना चाहिए।

लकी रंग- सिल्वर
लकी नंबर- 8

मीन राशि

आज आपका दिन उत्साह भरा रहेगा। आपको आय वृद्धि के नए साधन मिलेंगे। उनका सार्थक लाभ उठाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। छोटी-छोटी बातों को नजरंदाज करें। बिना बात के मानसिक तनाव हो सकता है। आप किसी कम्पटीशन में भाग ले सकते हैं। लेखन कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। लोगों से आपको तारीफ मिलेगी। अविवाहितों के लिए जल्द कोई अच्छा रिश्ता आयेगा। जो आपके लिए सही साबित होगा।

लकी रंग- हरा
लकी नंबर- 5